Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मशुभारंभ

रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान ने बुगालिया समाज के सहयोग से श्मशान घाट में किया पौधरोपण।

REPORT TIMES

चिड़ावा। रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा गिडानिया गांव के बुगालिया समाज के सहयोग से  श्मशान घाट में किया गया पौधारोपण।  इस पर पौधारोपण कार्यक्रम में 210 पेड़ बड़, पीपल, नीम, अलस्तीनि, गुलमोहर एवं मालाबार नीम के लगाए गए। पेड़ों की सुरक्षा के लिए बुगालिया समाज के लोगों ने लगभग डेढ़ लाख रुपए का चंदा इकट्ठा किया, जिसके द्वारा उन्होंने जमीन का समतलीकरण तथा  फेंसिंग के लिए पोल लगाए। श्मशान भूमि में चारों तरफ तारों की व्यवस्था एवं पेड़ों की उपलब्धता रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा सुनिश्चित की गई।  इस अवसर पर अध्यापक धर्मपाल ने बताया कि समाज के लोग पेड़ों के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

ग्राम विकास समिति गिडानिया के अध्यक्ष रड़मल  ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया और बताया की पूर्व में भी गिडानिया गाँव में अस्पताल , खेल मैदान , मुक्तिधाम एंड दादा नाहर सिंह मंदिर पर भी पौधे लगाए गए हैं  तथा ग्राम विकास समिति द्वारा इस अवसर पर संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ,जल समन्वयक संजय शर्मा ,कृषि पर्यवेक्षक रवीन भेड़ा का साफा एवं माला पहना कर अभिनंदन किया।

संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने कहा कि डालमिया परिवार हमेशा से पानी एवं पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रतिबध रहा है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियां लगातार की जाती रहेंगी जिससे समाज स्वयं पानी की बचत करने एवं पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें। संजय शर्मा ने सभी को 2-2 पेड़ो की व्यक्तिगत स्तर पर जिम्मेदारी लेनी की चर्चा की।  इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत गिडानिया के कनिस्ट लिपिक राकेश बराला, युवा शक्ति मानसिंह , सूबेदार विजयपाल , कर्नल मनमोहन , श्रीचंद ,वेदप्रकाश एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Related posts

क्या 45 दिन में एक लाख के पार जाएगा गोल्ड, सोना ऐसे बना रहा रिकॉर्ड

Report Times

RBI का डिजिटल करेंसी पर बड़ा ऐलान: जल्द आएगा ई-रुपया, शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Report Times

शिमला में लैंडस्लाइड होने से मलबे से SSB के जवानों को मिली जिंदा लड़की:आर्मी ने 5 घंटे बाद रेस्क्यू किया, 2 परिवारों के 10 लोग दब गए

Report Times

Leave a Comment