Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

CM गहलोत को सरकारी स्कूल की बालिकाओं की अंग्रेजी ने किया हैरान

REPORT TIMES

Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बालिकाओं की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर हैरान रह गए। सीएम गहलोत ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। सीएम गहलोत ने ट्वीट किया- जयपुर में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के शुभारम्भ के मौके पर दो बालिकाओं कांति माथुर एवं प्रज्ञा पटेल से मुलाकात हुई जो हमारी सरकार के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल की विद्यार्थी हैं। दोनों पहले निजी स्कूल में पढ़ती थीं जिसकी करीब 1 लाख रुपये फीस थी। अब दोनों महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती हैं जहां ट्यूशन फीस शून्य है। दोनों अच्छी तरह अंग्रेजी में बोल सकती हैं। हमारी सरकार द्वारा शुरू किए गए महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल अच्छी एवं कम खर्च में शिक्षा देकर क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं।

Advertisement

Advertisement

गहलोत ने की थी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सीएम अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में 2000 महात्मा गांधी स्कूल खोलने का लक्ष्य रखा गया। इसके साथ ही बैठक में अगले एक साल में शिक्षा विभाग में 90 हजार से ज्यादा टीचर्स के पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया। पहले हमें प्रदेश के गांव और शहरों में 2000 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने है। गहलोत ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों में 10 हजार टीचर्स के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के आदेश भी हाल ही में दिए थे। सीएम गहलोत ने कहा कि  जरूरत पड़ी तो अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी।  जहां 5 हजार आबादी है वहां पर अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। सीएम गहलोत ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने के 10 साल बाद अच्छे परिणाम सामने आएंगे। राजस्थान के बालक-बालिकाएं देश के प्रदेश के उन्नति करेंगे।

Advertisement

10 हजार अंग्रेजी शिक्षक नियुक्त करेगी सरकार

Advertisement

शिक्षामंत्री बीडी कल्ला का कहना है कि सीएम गहलोत की घोषणा के अनुरुप प्रदेश में 10 हजार अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। कवायद चल रही है। कल्ला ने कहा कि शिक्षा विभाग में दिसम्बर 2018 से अब तक विभाग में 64,706 पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी है। जबकि 24,966 पदोन्नतियां की गई हैं। इसके साथ ही शिक्षा विभाग में टीचर्स के 94,845 पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वहीं प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत 15 हजार 500 पदों पर जिला परिषदों द्वारा 25 मई तक नियुक्ति कर दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

परशुराम जन्मोत्सव मनाया, कल्याणराय मन्दिर में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम

Report Times

राजस्थान: पहले ‘शराब पार्टी’, फिर दोनों खूब लड़े… पति ने पत्नी को पत्थर से वारकर मार डाला

Report Times

अब इस रूट पर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत, सांड के टकराने से ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Report Times

Leave a Comment