Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरें

मथुरा : महिला की शिकायत पर तीन मौलवियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज़

REPORT TIMES

मथुरा के सदर पुलिस थाने में तीन मौलवियों के खिलाफ एक महिला के साथ रेप करने का मामला दर्ज़ किया गया है।  महिला का आरोप है शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया। सदर पुलिस थाने के प्रभारी अजय किशोर ने बताया कि एक महिला की शिकायत के आधार पर सदोल्ला मस्जिद के तीन मौलवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गयी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि मौलवी राशिद ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया।

किशोर ने अनुसार,‘महिला ने आरोप लगाया कि राशिद ने उसे विवाह का झांसा दिया और बाद में मुकर गया।’ उसके बाद दो अन्य मौलवियों ने भी उसके साथ बलात्कार किया। महिला का ये भी आरोप है की जब उसके परिजनों ने मामले की शिकायत मस्जिद के सचिव से करी तो उसने एक अन्य व्यक्ति की माध्यम  से आरोपित तीनो मौलवियों की भागने में मदद करी। उन्होंने ये भी बताया की मस्जिद का सचिव और आरोपित पांचवा व्यक्ति भी फरार है। पुलिस ने केस दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी और जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related posts

स्वयंपाठी छात्रों से शुल्क लेने का मामला:कॉलेज प्राचार्य बोले- शेखावाटी विवि भी ताे संशाेधन शुल्क ले रही है, पहले वाे बंद करे

Report Times

राजस्थान चुनाव: बीजेपी को झटका, साध्वी अनादि सरस्वती ने थामा कांग्रेस का हाथ

Report Times

Lok Sabha Chunav 2024 : पति चुनने से पहले सरकार चुनने पहुंचीं दुल्हन, 10 हजार इनाम जीतने की मची होड़…!

Report Times

Leave a Comment