Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

श्रीरामलीला परिषद की बैठक : 26 सितंबर से शुरु होगी रामलीला, कलाकारों का चयन शुरू

REPORT TIMES
चिड़ावा। विश्व प्रसिद्ध चिड़ावा की रामलीला 26 सितंबर से शुरु होगी। इसको लेकर श्री रामलीला परिषद की बैठक अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 26 सितंबर को प्रथम नवरात्र के दिन से रामलीला शुरु करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में  निदेशक महेश कुमार शर्मा धन्ना को कलाकार चयन व पूर्वाभ्यास के लिए अधिकृत किया गया। गणेश वंदना के साथ पूर्वाभ्यास भी शुरू हुआ।
इस दौरान परिषद के संरक्षक बैजनाथ मोदी, मोतीलाल शर्मा, किशोर कुमार, बालकृष्ण चौरासिया, मदन लाल जांगिड़, सचिव सुशील पदमपुरिया, कोषाध्यक्ष सुरेश डालमिया, रवि भारतीय, संजय दाधीच, प्रियदर्शन जोशी, रोहिताश्व महला, राजेश शर्मा रामजी, सांवर मल गहलोत, महेंद्र भारतीय, एडवोकेट लोकेश शर्मा, पवन शर्मा, संतोष अरड़ावतिया, महेश महमिया, मनोज मान, चन्द्रमौलि पचरंगिया, रमेश कोतवाल, प्रवीण पलड़िया, सुशील बागड़ी, सुभाष धाबाई सहित काफी कलाकार मौजूद रहे। निदेशक शर्मा ने बताया कि रामलीला के प्रथम दिन गणेश पूजन के बाद नारद मोह, रावण जन्म की लीला का मंचन किया ।

Related posts

सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन, कल हुआ अंतिम संस्कार

Report Times

अयोध्या के लिए पैदल यात्रा के लिए रवाना हुए अनिल भारती : श्री राम के आगे करेंगे हिंदू राष्ट्र और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग सहित अन्य प्रार्थना 

Report Times

शिवनगरी के शिवालय यहां है चिड़ावा शहर का सबसे बड़ा शिवलिंग

Report Times

Leave a Comment