Report Times
latestOtherअलवरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थान

आठवीं कक्षा की छात्रा से आठ आरोपियों ने किया दुष्कर्म, पैसे ना देने पर वायरल किया वीडियो

REPORT TIMES

राजस्थान में अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर नौ माह तक रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी आठ युवकों ने उसकी अश्लील फोटो होने का झांसा देकर बुलाया और फिर जबरन कपड़े उतरवा वीडियो बना लिया। फिर इसे वायरल करने की धमकी देकर गैंगरेप किया। उससे रुपये ऐंठने लगे। पीड़िता से आरोपियों ने करीब 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। जिसके बाद पीड़िता और रुपयों का इंतजाम नहीं कर पाई तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जो उसके घरवालों तक पहुंच गया।

मामले का खुलासा होने पर पीड़िता के भाई ने आठ युवकों के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट और आईटी ऐक्ट में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार करीब 16 वर्षीय पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन के पास 31 दिसंबर 2021 को साहिल ने फोन कर गोठड़ा के पास बुलाया और कहा कि हमारे पास तेरी फोटो है, नहीं आई तो तेरा फोटो वायरल कर देंगे। पीड़िता वहां पहुंची तो वहां मौजूद आठ लड़कों ने उसके जबरन कपड़े उतार वीडियो बना ली। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर इन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह करीब एक घंटे तक वहीं बेसुध पड़ी रही। होश आने पर वह घर लौटी। इसके बाद आरोपी उससे रुपये ऐंठने लगे।

पीड़िता से कई बार किया दुष्कर्म
बीते अगस्त माह तक इन लोगों ने पीड़िता से करीब 50 हजार रुपये ले लिए तथा दो-तीन बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पहले उससे आरोपियों ने ढाई लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने कहा कि इतने पैसे उसके पास नहीं है और आरोपियों से पीड़िता ने बख्श देने की भी गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने रुपये नहीं देने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो वायरल हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
वायरल वीडियो परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने पीड़िता से पूछताछ की। तब पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में अरबाज निवासी नगला डूंगर, जावेद निवासी बाजोट, मुस्तकीम निवासी इस्माइलपुर तालीम निवासी इस्माइलपुर, सलमान उर्फ छोटेलाल निवासी इस्माइलपुर, अकरम बाजोट इस्माइलपुर, अकरम निवासी इस्माइलपुर, साहिल इस्माइलपुर के खिलाफ दुष्कर्म पोक्सो और आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Related posts

अचानक ट्रक में आग लगी

Report Times

‘संसद में सुरक्षा चूक गंभीर, सदन में गृहमंत्री दें जवाब’, AAP सांसद राघव चड्ढा ने की मांग

Report Times

एम. डी. ग्रुप ऑफ  एजुकेशन की  13 छात्राओं को मिला काली बाई स्कूटी सम्मान

Report Times

Leave a Comment