Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत : चिड़ावा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम, पिता ने कहा – जहर खाया, गले पर फंदे और होठ पर चोट के निशान

REPORT TIMES
चिड़ावा। केहरपुरा कलां की एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार केहरपुरा कलां निवासी सुरेन्द्र सिंह की पुत्री सुमन को देर रात्रि को चिड़ावा अस्पताल लाया गया। सुमन के मुंह से झाग निकल रहे थे और गले पर निशान था। डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लडकी के पिता सुरेन्द्र सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह सुलताना में एक गेस्ट हाउस चलाता है।
गत रात्रि को वह घर गया तो उसकी बेटी ने जहरीली पदार्थ खा लिया। उसके मुंह से झाग निकलने लगे तो उसे चिड़ावा अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार को मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। डॉ. टीना ढाका, डॉ. मनोज जानू और डॉ. जेपी धायल  ने पोस्टमार्टम किया। सीआई इंद्रप्रकाश यादव ने बताया कि संदिग्ध हालत में मौत हुई है। गले पर निशान है। ऐसे में जांच का विषय है। जांच के बाद ही सच सामने आएगा। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related posts

राहुल गांधी करेंगे भारत जोड़ो यात्रा 2.0, CWC की बैठक में पूर्व से पश्चिम का रूट लगभग तय

Report Times

भर्ती के लिए आंदोलन की राह पर वाल्मिकी समाज : एक माह बाद भी नहीं निकली भर्ती :13,184 पदों पर होने वाली थी सफाई कर्मचारियों की भर्ती

Report Times

पहले JAAT सनी देओल से मात खाई, 24 साल बाद शाहरुख खान ने फिर की भिड़ने की गुस्ताखी

Report Times

Leave a Comment