Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीति

‘कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव से खुश हैं?’ सोनिया गांधी बोलीं- लंबे समय से इसी का इंतजार था

REPORT TIMES

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। पार्टी चीफ पोस्ट के लिए सीनियर नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज वोट डालने के लिए नई दिल्ली स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचीं। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ‘क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष पर को लेकर हो रहे चुनाव से खुश हैं?’ इस पर उन्होंने कहा कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर मतदान किया। पार्टी मुख्यालय में पी चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा और कई अन्य लोगों ने वोट डाला।

कांग्रेस को गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के करीब 9 हजार से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे।

अध्यक्ष पद का पिछला चुनाव सोनिया ने जीता
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार चुनाव 2000 में हुआ था, जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था।

Related posts

मैंने पहले ही कहा था संघ परिवार की शरारतें बढ़ेंगी… मथुरा की मस्जिद में सर्वे की इजाजत पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

Report Times

हाईटेक और सबसे सुरक्षित है RapidX Rail Namo Bharat, मेट्रो से दौड़ेगी इतनी तेज

Report Times

बीजेपी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने जताई नाराजगी:सवा करोड़ सदस्य बनाने थे, अभी सिर्फ 23 लाख बने; बीएल संतोष ने पूछा कारण

Report Times

Leave a Comment