Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थान

गहलोत के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल ने की राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना, जानिए क्यों

REPORT TIMES

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान राम ने इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की थी जितनी राहुल गांधी कर रहे हैं। गहलोत के मंत्री ने राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है। दौसा में मीडिया से बात करते हुए मंत्री परसादी लाल ने राहुल गांधी की पदयात्रा की तुलना भगवान राम की अयोध्या से श्रीलंका तक की गई वनवास यात्रा से की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा है।

बीजेपी पर साधा जमकर निशाना 

चिकित्सा मंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी राज्य में सांप्रदायिक माहौल खराब करना चाहती है। धर्म आधारित राजनीति करती है। लोगों में नफरत पैदा करने का काम बीजेपी नेता करते हैं। इसलिए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से शांति, भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं। बीजेपी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है।

पहले भी दे चुके है विवादास्पद बयान 

उल्लेखनीय है कि पूर्वी राजस्थान के बड़े आदिवासी नेता परसादी लाल गहलोत कैंप के माने जाते हैं। सियासी संकट के दौरान परसादी लाल ने खुलकर सीएम गहलोत का समर्थन किया था। सचिन पायलट को बाहरी बताते हुए उनका विरोध किया था। परसादी लाल मीना अक्सर विवादास्पद बयान देकर सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिनों पहले अपने आवास पर ज्ञापन देने आई एक महिला नेता से अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर भी चर्चा में आए थे।

Related posts

असम के राज्यपाल ने किया पंडित तिवाड़ी का अभिनंदन, तिवाड़ी कर रहे हैं गुवाहाटी में भागवत कथा : राज्यपाल ने भागवत कथा का लिया आनन्द

Report Times

भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए इन नियमों का करें पालन

Report Times

राजस्थान SET परीक्षा 2023 की डेट बदली, अब इस तारीख को होगा एग्जाम

Report Times

Leave a Comment