Report Times
latestOtherचिड़ावाज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरें

विभिन्न मांगों को लेकर दिया एसडीएम को ज्ञापन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। अखिल भारतीय किसान सभा चिड़ावा की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम संदीप चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। जिसके माध्यम से किसानों की लंबित मांगों को उठाया गया। ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान किसान आंदोलन में लगे मुकदमे वापस लेने, एम एस पी पर बाजरा, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन आदि फसलों की खरीद शुरू करवाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सही क्रॉप कटिंग करवाने व बरसात में फसलों के हुए नुकसान की दोबारा रिपोर्ट करवाकर मुआवजा और बीमा क्लेम दिलवाने की मांग रखी।
वहीं राज्य के किसानों को डीएपी, बीज और यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली कटौती रोकने, बिजली के डिमांड ड्राफ्ट जमा  कृषि कुओं को तुरंत कृषि कनेक्शन देने की मांग भी रखी गई। इस दौरान किसान महासभा के तहसील प्रभारी बजरंग सिंह बराला, एडवोकेट धर्मपाल सिंह, अमित कुलहरी, भवानी सिंह राठौड़, रामकुमार झझड़िया, सुशील कुमार, रमेश कटेवा आदि मौजूद रहे।

Related posts

JNVT कक्षा 6 ऐडमिशन 2022 रिजल्ट कैसे देखे, देखे डायरेक्ट लिंक से

Report Times

दोस्त का सिर कुचला, खुद के कपड़े पहनाए, कुएं में फेंका… हत्या की वजह जान हैरान रह जाएंगे

Report Times

The Great Indian Kapil Show: राघव चड्ढा को लेकर कपिल ने परिणीति से कही ऐसी बात… खिलखिला उठे सभी दर्शक, VIDEO

Report Times

Leave a Comment