Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मविदेश

कनाडा में फिर भारतीय जश्न में खलल, दिवाली पर भिड़े खालिस्तानी समर्थक

REPORT TIMES

कनाडा में एक बार फिर भारतीय और खालिस्तानी समर्थकों के बीच झगड़े की खबर है। कहा जा रहा है सोमवार शाम मिसिसॉगा शहर में दिवाली के जश्न के दौरान विवाद खड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। कुछ समय पहले ही भारत ने कनाडा से तथाकथित ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ को रोकने के लिए कहा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मिसिसॉगा में 400-500 लोगों में झड़प हो गई थी। एजेंसी ने न्यूज आउटलेट इनसॉगा के हवाले से लिखा कि झगड़ा माल्टन इलाके में हुआ था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पील रीजनल पुलिस का कहना है कि अधिकारियों को गोरवे और एट्यूड में तनाव की जानकारी मिली थी। पुलिस का कहना है कि उन्हें पता चला था कि पार्किंग लॉट में सैकड़ों लोग लड़ रहे हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस अधिकारी दिवाली के जश्न के दौरान भीड़ को हटाने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी ने इनसॉगा के हवाले से लिखा कि एक समूह भारतीय ध्वज फहरा रहा था। जबकि, अन्य खालिस्तान रेफरेंडम मूवमेंट का समर्थन कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मॉल के पार्किंग लॉट में पटाखे चलाए गए थे। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि झगड़ा इसकी वजह से हुआ था।

खालिस्तानी रेफरेंडम पर भारत का रुख
केंद्र ने कनाडा सरकार को भारत के खिलाफ आतंक और हिंसा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा था। पत्रकारों के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि अलगाववादी समूह की तरफ से कराए जा रहे रेफरेंडम के मुद्दे को दिल्ली में कनाडा के उच्चायोग के सामने उठाया गया है।

Related posts

कोरोना की स्थति की समीक्षा के दौरान योगी बोले : जनता को फेसमास्क के लिए जागरूक करे

Report Times

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी की 18 जातियों को एससी लिस्ट में शामिल करने का नोटिफिकेशन रद्द

Report Times

आजादी का अमृत महोत्सव : उपखंड स्तर पर विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली, लोगों को तिरंगे फहराने के लिए किया जागरूक

Report Times

Leave a Comment