Report Times
latestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसीकरस्वागत

सरला पाठशाला की टीचर दीदी को मिला वूमेंस अचिवमेंट्स अवार्ड : युवा रक्त वाहिनी राजस्थान और सर्व समाज सेवा समिति ने किया सम्मानित

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले खाना बदोश बच्चों को पढ़ाकर मुख्य धारा में लाने में जुटी टीचर दीदी के रूप में मशहूर अनिता पूनिया को सीकर में आयोजित समारोह में वूमेंस अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
उनको ये सम्मान युवा रक्त वाहिनी राजस्थान और सर्व समाज सेवा समिति सीकर की ओर से दिया गया। इस दौरान पूनिया को ये सम्मान केंसर पीड़ित रोगियों के लिए कार्य कर रही चंचल धीमान के हाथों मिला। पूनिया ने इस दौरान कहा कि गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले परिवारों के पास अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए रुपए नहीं होते है।
ऐसे में इन लोगों के बच्चों के जीवन को संवारने का उन्होंने संकल्प लिया है। इसमें वे काफी हद तक सफल भी हो रही है। इस कार्य में लोगों का उनको समय समय पर सपोर्ट भी मिल रहा है। उनकी संस्था लोगों को रक्तदान के लिए भी प्रेरित कर रही है।

Related posts

चिड़ावा में नानी बाई को मायरो कथा का शुभारंभ;

Report Times

क्या कर्नाटक चुनाव के नतीजों से संभावना तलाश रहे हैं वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान?

Report Times

ग्रेजुएट्स के लिए बैंक में सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई, जानें कैसे होगा चयन

Report Times

Leave a Comment