Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

पाली जिले में पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को मारी ठोकर, वीडियो वायरल

REPORT TIMES 

राजस्थान के पाली जिले में एक हैड कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में हैड कांस्टेबल एक बुजुर्ग महिला को ठोकर मारता दिखाई दे रहे हैं। लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि बेटे को बचाने की जुगत में पुलिस स्टेशन के बाहर बैठी बुजुर्ग के बीच की कहासुनी है। कुछ देर बाद हेड कांस्टेबल उमराव महिला को लात मारता है।

महिला गेट से नहीं हटी तो मार दी ठोकर

बताया जा रहा है कि घटना जिले के जैतारण उपखंड के आनंदपुर कालू थाना स्थित बलाड़ा गांव की है। दरअसल, चामुंडा देवी नाम की बुजुर्ग का बेटा चौकी में बंद  यहीं पर अस्थायी पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल चौकी के बाहर बैठी बुजुर्ग को थाने के गेट से हटने को कहता है। महिला नहीं हटती है फिर वो वर्दी का रौब झाड़ लात चला देता है। इस वायरल वीडियो की सत्यता की लाइव हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है।

नए डीजीपी की नसीहत बेअसर

बता दें, राजस्थान में पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता की पहले भी घटना होती रही है। लेकिन इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। राज्य के नए डीजीपी उमेश मिश्रा ने पद संभालते ही पुलिस कर्मियों को ईमानदारी के साथ काम करने की नसीहत दी थी, लेकिन नए डीजीपी की नसीहत का असर पुलिस कर्मियों पर दिखाई नहीं दे रहा है।

Related posts

AAP बनाएगी नया राजस्थान, सरकार बनी तो देंगे अच्छी शिक्षा और रोजगार- अरविंद केजरीवाल

Report Times

कोडरमा : ऑनलाइन मीटिंग में जागरूकता अभियान पर चर्चा

Report Times

30 जून तक e-KYC कराएं नहीं तो राशन नहीं मिलेगा, उपभोक्ता मुसीबत में डीलरों पर भारी दबाव

Report Times

Leave a Comment