Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सियासी खीचतान के बीच सचिन पायलट कल राहुल गांधी से मिलेंगे, भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल

REPORT TIMES 

राजस्थान की पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। पायलट 16 नवंबर को 12 बजे महाराष्ट्र के वाशिम जिले में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले पायलट सोमवार को एआईसीसी मुख्यालय दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में हुई बैठक में शामिल हुए थे।  यह बैठक  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आगे के चरणों को लेकर हुई थी। सचिन पायलट हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद लगातार पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

राहुल गांधी से हो सकती है मुलाकात

राजस्थान में सियासी खींचतान के बीच सचिन पायलट कल राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बता दें, इससे पहले सचिन पायलट ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। पायलट की मुलाकात के तरह-तरह के सियासी मायाने निकाले जा रहे हैं। पायलट कल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान सचिन पायलट कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिल सकते हैं।

पायलट समर्थक कर रहे हैं सीएम बनाने की मांग 

राजस्थान में 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद से ही बयानबाजी का दौर जारी है। पायलट समर्थक लगातार बयानबाजी कर रहे है। सचिन पायलट ने कुछ दिनों पहले राजधानी जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान को विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने वाले नेताओं पर ऐक्शन लेना चाहिए। पायलट ने कहा कि निर्णय होगा। जल्द निर्णय होगा। कांग्रेस आलाकमान ऐक्शन लेंगे। पायलट समर्थक माने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने हाल ही में बयान दिया है कि फैसला लिखा जा चुका है। जल्द सुनाया जाएगा। आचार्य प्रमोद लंबे समय से सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

मजनूं कंट्रोल में रहें! अब लड़कियों को छेड़ा तो राजस्थान में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Report Times

धर्म-कर्म : आज का राशिफल

Report Times

Gold-Silver Price Today: भारत में वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले सोने के भाव में रैली ने आमलोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. सोने की कीमत ने गुरुवार को एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बना लिया है. भारतीय बाजार में पहली बार सोने ने बड़ी छलांग लगाते हुए 70 हजार के रिकॉर्ड स्तर को पार कर लिया है. दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 400 रुपये का इजाफा देखने को मिला. जबकि, एक किलो चांदी की कीमत 80 हजार पार चली गयी. गुड एंड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 69,880 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,030 रुपये, बेंगलुरु में 69,880 रुपये और चेन्नई में 70,920 रुपये रही है.

Report Times

Leave a Comment