Report Times
latestOtherगुजरातटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 48.48% मतदान दर्ज़ किया गया है

REPORT TIMES

गुजरात में के पहले चरण की शुरूआत आज हो चुकी है और लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करना शुरू कर दिए है। आपको बता दे कि पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है और इसमें कई बड़े- बड़े नाम दांव पर है रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा, सात बार के विधायक कुंवरजी बावलीया, मोरबी हादसे के नायक बनकर उभरे कांतिलाल अमृतिया समेत 10 ऐसे चहरे हैं जो इस बार चुनावी मैदान में है। गुजरात के बायड विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि कांग्रेस हमेशा सरदार वल्लभ भाई पटेल और बाबा साहब अंबेडकर का विरोध करती रही। कांग्रेस संकट के समय जनता के साथ खड़ी नहीं रह सकती। AAP हमेशा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है।

रविंद्र जडेजा की रीवाबा जडेजा वोट डालने के बाद बोली कि ये राजनीति में पहली बार नहीं हो रहा है कि एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टी के साथ जुड़े हैं। मुझे जामनगर की जनता पर भरोसा है, हम समग्र विकास पर ध्यान देंगे और इस बार भी बीजेपी अच्छे अंतर से जीतेगी।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता विजय रूपाणी ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि आप अवश्य मतदान करें और मुझे पूरा भरोसा है कि गुजरात में 7वीं बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। इस बार राजकोट की चारों सीटें बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी क्योंकि बीजेपी के प्रत्याशी ने अच्छे प्रचार-प्रसार किया है।

कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी ने अमरेली में अपना वोट डाला और कहा कि इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए मैंने आज मतदान किया है और मुझे भरोसा है कि पूरा गुजरात भी वोट करेगा तथा सत्ता परिवर्तन होगा। कांग्रेस आएगी और फिर से खुशहाली छाएगी उन्होंने कहा,”बीते 27 साल में BJP ने भय और स्वार्थ की दीवार के बीच राज्य को गुलाम बनाने की साजिश की है। सरकारी विफलताओं के कारण गुजरात में मंदी,महंगाई, बेरोजगारी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।”

Related posts

भजनलाल कैबिनेट का राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, अनुकंपा पर नियुक्ति…बदलेगा शिक्षा सेवा नियम

Report Times

क्या दोबारा होगा NEET-UG एग्जाम? पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट की 10 बड़ी बातें

Report Times

कुसुम यादव बनीं जयपुर हेरिटेज नगर निगम की कार्यवाहक मेयर, निर्दलीय पार्षद को मिली कुर्सी

Report Times

Leave a Comment