Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

5वीं पास को मिलेगी पुलिस की नौकरी, 20 हजार से ज्यादा सैलरी, यहां करें अप्लाई

REPORT TIMES 

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों को इसके लिए बहुत पढ़ाई करनी पड़ती है. अक्सर ही देखा जाता है कि सरकारी नौकरी के लिए कम से कम 12वीं पास होना जरूरी होता है. इस वजह से वे उम्मीदवार Govt Jobs पाने की इच्छा खो देते हैं, जो कम पढ़े लिखे हैं. हालांकि, एक विभाग ऐसा है, जहां इन लोगों को भी सरकारी नौकरी मिल सकती है. दरअसल, राजस्थान पुलिस में पांचवीं तक पढ़े युवाओं को भी सरकारी नौकरी दी जा रही है. ऐसे में जिन युवाओं ने सिर्फ पांचवीं तक पढ़ाई की है, वे भी सरकारी नौकरी के लिए योग्य हैं.

Rajasthan Police ने चतुर्थ श्रेणी की सेवाओं के तहत कैनल बॉय के पद पर वैकेंसी निकाली है. ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार police.rajasthan.gov.in पर जाकर Kennel Boy के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों को बताया जाता है कि वे ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकते हैं. राजस्थान पुलिस की तरफ से जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक, कुल मिलाकर कैनल बॉय के 8 पदों पर भर्ती की जाएगी. सीआईडी आईबी के डॉग स्क्वाड में कैनल बॉय को भर्ती किया जाएगा.

उम्मीदवारों को बताया जाता है कि कैनल बॉय के पद के लिए अधिकतम 30 साल तक के उम्मीदवार ही अप्लाई कर सकते हैं. अगर बात करें कि कितने पदों पर कैनल बॉय की भर्ती की जाएगी, तो कुल मिलाकर आठ पदों पर भर्ती होगी. इन आठ पदों में से एक पद पर महिला उम्मीदवार को भर्ती किया जाएगा, जबकि 7 पदों पर पुरुष उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा.

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

  • कैनल बॉय के पद के लिए उम्मीदवारों का पांचवीं पास होना जरूरी है.
  • उम्मीदवार के पास देवनागरी लिपि में हिंदी की जानकारी होनी चाहिए.
  • उम्मीदवार के पास कैनल की साफ-सफाई का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए.

कितनी होगी सैलरी?

कैनल बॉय के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 12000 रुपये सैलरी दी जाएगी. शुरुआत के दो साल तक उम्मीदवारों को प्रोबेशन पर रखा जाएगा. दो साल की सर्विस के बाद उम्मीदवारों को नियमित कर दिया जाएगा और उन्हें हर महीने 5200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

 

Related posts

घर के पीछे खेत में मिला युवक का शव: आदतन शराबी था, शरीर पर मिले धारदार हथियार से चोट के निशान

Report Times

महाराष्ट्र के 40 गांवों पर कर्नाटक का दावा, शिंदे-फडणवीस बोले- एक भी गांव जाने नहीं देंगे

Report Times

न्यायपालिका पर सवाल उठा फंसे अशोक गहलोत, बीजेपी बोली- मानसिक दिवालिया हो चुके हैं राजस्थान के CM

Report Times

Leave a Comment