Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

कलश यात्रा के साथ श्री राम कथा शुरू

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर में परशुराम मार्ग के समीप परशुराम भवन में श्री राम कथा का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कथा के पहले दिन कथा वाचक तुलसी पीठ चित्रकूट धाम के संत राजा राम महाराज ने श्री राम चरित मानस के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की कलयुग में अधर्म और अनाचार बढ़ा है। ऐसे में मनुष्य को सकारात्मकता के लिए धार्मिक आचरण अपनाने की आवश्यकता है। राम कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन को ना केवल सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ता है
बल्कि धर्म के प्रति आस्था जगाकर जीवन की सही राह भी बताता है। उन्होंने कहा की संसार में ईश्वर की कथाओं के श्रवण से मनुष्य गलतफहमी की दुनिया से बाहर आ सकता है। कथा के प्रारंभ में श्री राम चरित मानस और कथा व्यास का पूजन यजमान ब्रह्म चैतन्य संस्थान अध्यक्ष राजन सहल व सुरेश शर्मा ने किया। इससे पूर्व मंड्रेला रोड स्थित श्री रिद्धि सिद्धि गणेश मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गौशाला रोड होते हुए कथा आयोजन स्थल पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश धारण कर शामिल हुई। इस दौरान पूर्व पार्षद सुरेश जलिंद्रा, महेश शर्मा धन्ना, राजेंद्र शर्मा, मोहनलाल गुर्जर, विनय शर्मा, शुभम शर्मा, योगेश शर्मा, केशरदेव शीतला वाला आदि मौजूद रहे।

Related posts

जयपुर समेत इन जिलों में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना, 24 घंटे में 3.8 इंच बरसे मेघ

Report Times

सेना भर्ती के लिए गए युवाओं की मौत:झुंझुनू में भी बढ़ी चिंता, लेह लद्दाख में चल रही है भर्ती, झुंझुनूं में भी चिंता का माहौल

Report Times

‘तस्वीर कौन खिंचाएगा’, कांग्रेस विधायक की समाजसेवी से हुई हाथापाई; जमकर हुई गाली-गलौज

Report Times

Leave a Comment