Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी से अभिषेक सोनू ने की मुलाकात

REPORT TIMES 
चिड़ावा। पिलानी विधानसभा के प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की। इस दौरान दल के अभिषेक शर्मा सोनू ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की। सोनू से राहुल गांधी ने काफी देर बात भी की। उन्होंने शेखावाटी क्षेत्र के राजनैतिक परिदृश्य को लेकर बात की।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने और कांग्रेस से नए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता मेहर कटारिया, मुकेश सैनी, कमलेश कांगड़ा, विपिन नूनिया, रवि शर्मा, कमलदीप गोदारा, नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे। अभिषेक शर्मा सोनू ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का मौका देने पर कांग्रेस विधायक जेपी चंदेलिया का आभार जाताया।

Related posts

जयपुर में पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बैठक, रक्षा-व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Report Times

झुंझुनूं : धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं के लिए उपखण्ड स्तरीय कमेटी का गठन

Report Times

क्या पता कब किसे धोखा दे दें- अखिलेश यादव पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Report Times

Leave a Comment