Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

समर्पण निधि अभियान को सफल बनाने का आह्वान, विवेकानंद चौक में अभियान का श्रीगणेश

REPORT TIMES

चिड़ावा। भाजपा चिड़ावा नगर मण्डल की मंडल की ओर से शहर के विवेकानंद चौक में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में समर्पण निधि अभियान का बूथ लेवल पर संग्रहण कार्य का शुभारंभ किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से समर्पण निधि एकत्र करने और पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कार्यकर्ताओं को टोलियां बनाकर शहर के वार्डों में प्रत्येक कार्यकर्ता से श्रद्धानुसार समर्पण निधि एकत्र करने के दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान दहिया ने राज्य सरकार के बजट को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि ये बजट केवल झूठ का पुलिंदा है। पहले के बजट की घोषणाएं ही अभी तक अधूरी है। अब सरकार के जाने का समय आ गया है। भाजपा अगली सरकार बनाएगी। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा, संजय दाधीच, पूर्व नगर अध्यक्ष अनूप भगेरिया, अनुज भगेरिया, मुकेश खंडेलवाल, महेश शर्मा धन्ना, मुकेश जलिंद्रा, विकास पायल, मयंक अग्रवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, अमर सिंह कोकचा, पवन शर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

1 या 2 मार्च, भारत में कब रखा जाएगा रमजान का पहला रोजा?

Report Times

10वीं बोर्ड परीक्षा में डमी छात्र बैठने का मामला:करमाड़ी के निजी स्कूल के स्टूडेंट की जगह परीक्षा दे रहा था डमी छात्र, केंद्र पर इस स्कूल के 228 परीक्षार्थी

Report Times

पहले रमेश रुलानिया की हत्या, अब निशाने पर नियाज खान; गोदारा गैंग के वीरेंद्र चारण ने भेजा धमकी भरा मैसेज

Report Times

Leave a Comment