Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशलहादसा

जोशीमठ और कश्मीर के बाद यूपी के औरेया में दरारों का आतंक, घर छोड़ने पर मजबूर हुए लोग

REPORT TIMES 

उत्तराखंड के जोशीमठ और जम्मू-कश्मीर के डोडा से लोगों के मकानों में दरारें आते हुई तस्वीरों को देखा होगा लेकिन आज जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखने के बाद ये निर्णय हम आप पर छोड़ते हैं कि आप इन लोगों और इस खबर के बारे में क्या राय बनाते हैं. दरअसल यूपी के औरैया जिले में सदर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला मदार दरवाजे में स्थित एक साथ लगभग एक दर्जन मकानों में रहस्यमय तरीके से दरारें आ गई.

जिसे लेकर नगर पालिका ने मकान खाली करने और उसमें रह रहे लोगों को ध्वस्तीकरण का नोटिस थमा दिया. इससे पहले मकान में आ रही दरार को लेकर जिलाधिकारी ने टीमें गठित की लेकिन किसी ने भी जांच रिपोर्ट संतुष्ट करने वाले तर्क नहीं पेश किए जिसके बाद जिलाधिकारी ने आईआईटी कानपुर को पत्र लिखा है. मकानों में बढ़ रही दरार के बाद लोगों ने मकानों को खुद ही गिराना शुरू कर दिया है.

Related posts

गलत तरीके से गाजर खाना इन बड़ी बीमारियों की बन सकती है वजह

Report Times

लोहिया शिक्षण संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन।

Report Times

पुलिस के शिकंजे में आया जैसलमेर SP का बेटा, शराब पीकर थानेदार के साथ की थी बदसलूकी

Report Times

Leave a Comment