Report Times
latestOtherउदयपुरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

बजरंग दल संयोजक हत्याकांड में खुलासा, पुलिस ने दबोचा शूटर; इसलिए दिया वारदात को अंजाम

REPORT TIMES 

राजस्थान के उदयपुर  जिले के अम्बामाता थाना इलाके में बीते हफ्ते हुई बजरंग दल के विभाग संयोजक राजू परमार की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने अपनी कार्रवाई में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. बता दें कि पुलिस की शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा है कि उसने अपने साथी प्रितम सिंह उर्फ बंटी के साथ मिलकर राजू की हत्या को अंजाम दिया था. पुलिस ने जांच के दौरान पाया है कि राजू परमार की हत्या सम्पति विवाद और दुश्मनी का एंगल सामने आया है. वहीं इस वारदात में हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ की भूमिका भी संदिग्ध होने की बात कही गई है. बता दें कि पकड़े गए आरोपी विजय मीणा को राजू परमार की हत्या करने के लिए हायर किया गया था. वहीं हत्या के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला प्रीतम सिंह उर्फ बंटी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है.

फायरिंग कर दिया वारदात को अंजाम

इस मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने जानकारी दी कि 6 फरवरी की देर शाम को रामपुरा के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर दो लोगों ने राजू परमार पर फायरिंग कर दी थी जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. एसपी के मुताबिक हत्या के मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी की प्रीतम सिंह के रूप में पहचान की गई. इसके बाद दोनों की तलाश की गई. वहीं इसके बाद किसी मुखबिर की सूचना पर जयपुर ग्रामीण के कोटपूतली थाना क्षेत्र से विजय मीणा को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि इस घटना से पहले रैकी की गई थी तो पता चला कि प्रीतम सिंह के साथ कुछ दिनों तक विजय भी उसके घर पर ठहरा हुआ था. पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी की जाएगी.

हिस्ट्रीशीटर से भी जुड़ सकते हैं तार

एसपी विकास शर्मा ने आगे बताया कि हिस्ट्रीशीटर दिलीप नाथ जो कि जेल में बंद है उसकी भूमिका भी संदिग्ध होना पाया गया है जिस संबंध में अभी जांच की जा रही है. एसपी शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि विजय मीणा जयपुर जेल और प्रदेश की अन्य जेलों में रह चुका हैं और यहां उसकी दिलीपनाथ से दोस्ती हो सकती है. वहीं कुछ दिन पहले विजय को बंटी ने राजू परमार की हत्या के लिए उदयपुर बुलाया था. बंटी ने उसे संपति विवाद में राजू परमार की हत्या करने की बात कही थी. शर्मा का कहना है कि बंटी उर्फ प्रीतमसिंह के पकड़े जाने पर अब कई अहम खुलासे और हो सकते हैं.

Related posts

परशुराम कुण्ड यात्रा 5 जनवरी को आएगी चिड़ावा, मोटरसाइकिल रैली के साथ शहर में होगा स्वागत

Report Times

ट्रस्ट के जिला प्रमुख राधेश्याम सुखाड़िया व चिड़ावा तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा का पौधारोपण कर मनाया जन्मदिवस

Report Times

चाचा बना हत्यारा…भाभी से झगड़े के बाद दो साल के मासूम पर उतारा गुस्सा, ऐसी दी सजा कि हो गई मौत

Report Times

Leave a Comment