Report Times
latestOtherकरियरक्राइमखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमुम्बईसोशल-वायरलस्पेशल

गला काट देंगे: पृथ्वी शॉ, महिला और बेसबॉल की लड़ाई का Video वायरल

REPORT TIMES

पृथ्वी शॉ का दोस्तों के साथ होटल जाना एक बुरा सपना बन गया. बीते दिन होटल के बाहर उनकी फैंस से झड़प हो गई. उनकी कार पर हमला हुआ. होटल के बाहर भी जमकर बवाल मचा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शॉ हाथ में बेसबॉल का बल्ला लिए महिला से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. यहीं नहीं इस झड़प में एक शख्स खुद का गला काटने की भी धमकी देता हुआ दिख रहा है.

वीडियो में खुद का गला काटने की धमकी देने वाले शख्स का कहना है कि शॉ ने उनका फोन छीना. वहीं सपना नाम की महिला का आरोप है कि होटल के अंदर शॉ और उनके दोस्तों ने उन लोगों को क्लब के अंदर मारा. शख्स ने कहा कि वो खुद को मार लेगा. खुद का गला काट लेगा. मुंबई पुलिस के अनुसार शॉ और फैंस के बीच विवाद सेल्फी को लेकर हुआ था, जो होटल के बाहर बेसबॉल और कार का पीछा करने तक पहुंच गया. पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ शॉ और उनके दोस्त की कार का शीशा तोड़ने और 50 हजार रुपये की मांग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है.

Related posts

झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति के चुनाव सम्पन्न : ताराचंद भौड़कीवाला बने अध्यक्ष

Report Times

चौराहे पर लगा झंडा फाड़ा, माहौल तनावपूर्ण, राजद्रोह का मामला दर्ज

Report Times

गहलोत की गुगली से कांग्रेसी ही खुश नहीं! भिवाड़ी को जिला नहीं बनाया तो MLA ने दिया इस्तीफा

Report Times

Leave a Comment