Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

संजीवनी घोटाले में शेखावत-गहलोत में तनातनी, मंत्री बोले- CM मेरी राजनीतिक हत्या का षड्यंत्र रच रहे

REPORT TIMES 

संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर लगाए गए आरोपों पर अब मंत्री ने पलटवार किया है. शेखावत ने मंगलवार को कहा कि मेरा चरित्र हनन करके राजनीतिक रूप से मुझे कमजोर करने का षड्यंत्र है और अशोक गहलोत जांच एजेंसी को टूल के रूप में इस्तेमाल करने का काम कर रहे हैं. शेखावत ने कहा कि सीएम गहलोत पहले भी ऐसा करते रहे हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह जिस स्तर तक गए हैं, मैं उस स्तर पर नहीं जाना चाहता हूं, मैं धैर्य की एक सीमा बनाए रखना चाहता हूं. शेखावत ने कहा कि इस मामले में मेरे लिए अभियुक्त शब्द का इस्तेमाल किया गया जो कि मेरी राजनीतिक हत्या का एक प्रयास है. वहीं संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी को लेकर शेखावत ने बताया कि मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों में सोसायटी काम करती है और इसका जब पंजीकरण हुआ था तब राजस्थान और दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी. वहीं सोसाइटी को मल्टीस्टेट कैटेगरी का दर्जा मिला उस समय भी दिल्ली में कांग्रेस सरकार थी.

चार्जशीट में नहीं है मेरा नाम : शेखावत

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2018 में क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी के संचालक और उससे हुए घोटाले के आरोपी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर पचपदरा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि संजीवनी क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी मामले में 23 अगस्त 2019 को एफआईआर दर्ज हुई थी और राजस्थान सरकार की पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. इसके बाद मामले में पहली चार्जशीट दिसंबर 2019, दूसरी फरवरी 2020 और तीसरी चार्जशीट 7 फरवरी 2023 को दाखिल की गई लेकिन किसी भी चार्जशीट में मेरा या मेरे किसी परिवार के सदस्य का नाम शामिल नहीं है. शेखावत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से मुझे अभियुक्त बोलकर कहीं अपनी पुलिस को कोई संकेत तो नहीं दे रहे हैं?

एसओजी ने मुझे नहीं बनाया आरोपी : शेखावत

वहीं इस मामले की फॉरेसिंक ऑडिट के बाद पेश हुई चार्जशीट को लेकर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस ऑडिट में डाटा चैक किया जाता है और पैसा कहां से आया और कहां गया इसका पता लगाया जाता है. मंत्री ने बताया कि फॉरेसिंक ऑडिट होने के बाद भी दो बार चार्जशीट फाइल हो चुकी है लेकिन किसी में भी मुझे दोषी नहीं बनाया गया है. उन्होंने कहा कि साढ़े तीन-चार साल की जांच में एसओजी ने आज तक मुझे अभियुक्त नहीं कहा लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान साढ़े तीन घंटे के भाषण में मुझे आरोपी बना दिया.

Related posts

खेतड़ी : कलेक्टर ने लिया व्ययवस्थाओं का जायजा

Report Times

CM भजनलाल बोले, देश के विकास में पानी की सर्वाधिक भागीदारी

Report Times

‘मेरे बेटे की हत्या की गई, पढ़ने में कमजोर नहीं था’ कोटा में छात्र की मौत पर बोली मां

Report Times

Leave a Comment