Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबैंगलुरुराजस्थानस्पेशल

RPSC पेपर लीक में मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पर सवाल, क्या भूपेंद्र सारण ने किया है सरेंडर!

REPORT TIMES 

जयपुर: राजस्थान में सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में एटीएस-एसओजी को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां एजेंसियों ने मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान एटीएस-एसओजी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे सारण को पकड़ा. पेपर लीक मामले में सरकार ने भूपेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है. मालूम हो कि उदयपुर में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद भूपेंद्र सारण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था जिसमें वह पिछले करीब 2 महीने से फरार चल रहा था. इस बीच बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सारण की गिरफ्तारी को सरेंडर बताया है. बताया जा रहा है कि भूपेन्द्र सारण अहमदाबाद से फ्लाइट लेकर बेंगलुरु आया था जहां एसओजी-एटीएस की एक टीम ने उसे दबोच लिया. बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सारण की गिरफ्तारी पर बड़ा दावा करते हुए आरोप लगाए हैं कि पेपर लीक से एसओजी ने करोड़ों रूपये की कमाई की है और एक फिक्स प्लान के तहत सारण से सरेंडर करवाया गया है. बता दें कि एसओजी का कहना है कि सारण की गिरफ्तारी के लिए टीम वहां पिछले 6 दिनों से रूकी हुई थी. वहीं इस दौरान सारण जालौर, बीकानेर, बाड़मेर भी कई बार मूवमेंट कर चुका है.

भूपेंद्र सारण ने किया है सरेंडर : किरोड़ीलाल

किरोड़ीलाल ने कहा कि सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में भूपेन्द्र सारण को SOG ने प्लानिंग के तहत पकड़ा है और SOG अधिकारी मोहन पोसवाल के नेतृत्व में भूपेन्द्र को पकड़ा जिसके तार पेपर लीक माफ़िआयों से जुड़े हुए हैं. सांसद ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि किस प्रकार कांस्टेबल भर्ती लीक परीक्षा में ऊदाराम को मुजरिम बनाकर मामले को रफ़ा दफ़ा करने का काम किया था. वहीं सांसद ने आरोप लगाया है कि भूपेन्द्र सारण ,सुरेश ढ़ाका और SOG अधिकारी मोहन पोसवाल की आपस में दोस्ती है और जब कांस्टेबल पेपर लीक में भूपेन्द्र फ़रारी काट रहा था तब मोहन पोसवाल का इनके घर पर आना-जाना था. वहीं इन दोनों को फरार करवाने में मोहन पोसवाल का हाथ है. सांसद ने यह भी कहा कि अगर अब पेपर लीक मामले में सुरेश ढाका पकड़ा गया तो कांग्रेस के विधायक, मंत्री एवं अधिकारियो के बड़े नाम सामने आएंगे. इसके अलावा राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि एसओजी ने अपनी खाल बचाने के लिए ऐसा किया है और अगर इस मामले में सीबीआई जांच होती तो सारा सच सामने आ जाएगा.

कौन है भूपेंद्र सारण?

बता दें कि आरपीएससी सैकंड ग्रेड पेपर लीक मामले का खुलासा हुआ तो जांच में भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका पेपर लीक के मास्टरमाइंड निकले थे जिसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही है. सारण का नाम 2011 में जीएनएम भर्ती पेपर लीक प्रकरण और 2022 में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में भी सामने आ चुका है और वह पहले भी जेल भी जा चुका है. इससे पहले पुलिस ने जयपुर से भूपेंद्र सारण की गर्लफ्रेंड और पत्नी को गिरफ्तार किया था. इसके अलावा टीचर भर्ती पेपर लीक होने के बाद सरकार ने सारण और सुरेश ढाका के जयपुर के गुर्जर की थड़ी स्थित अधिगम कोचिंग इंस्टीट्यूट पर जेडीए का बुलडोजर चलवाया था. वहीं इसके बाद 10 जनवरी को अजमेर रोड स्थित रजनी विहार में भूपेंद्र सारण के घर को लेकर जेडीए ने नोटिस जारी किया था और फिर 13 जनवरी को उसका मकान भी ढहा दिया गया था.

Related posts

लखनऊ: एक तरफ यूपी में आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. वहीं दूसरी तरह पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अमरोहा में जनसभा हो रही है. पीएम मोदी अमरोहा में मंच पर पहुंच चुके हैं. मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. पीएम को मंच पर एक ढोलक भी दी गई. बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम का स्वागत किया. इस मौके पर पीएम ने लोगों से 2014 और 2019 का रिकार्ड तोड़ने की अपील की और कहा कि इसके लिए हमें अपना पोलिंग बूथ जीतना है. गन्ना किसानों को साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरोहा में कहा कि जिन लोगों ने सपा बसपा कांग्रेस की सरकारें देखी हैं. योगी जी ने गन्ना किसानों की चिंता की है. गन्ना मूल्यों में बहुत बड़ी बढ़ोत्तरी की है. अमरोहा के गन्ना किसान याद करें कि पहले उन्हें भुगतान के लिए कितना परेशान होना पड़ता था. अब प्रदेश में गन्ने की रिकॉर्ड खरीद के साथ ही समय से भुगतान हो रहा है. सपा सरकार में अमरोहा के गन्ना किसानों को साल में औसतन सिर्फ 500 करोड़ रुपये का भुगतान होता था. अब यहां हर साल करीब 1.5 हजार करोड़ रुपये का भुगतान गन्ना किसानों को हुआ है. गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं गठबंधन वाले सनातन से घृणा करते हैं. मैं कुछ दिन पहले द्वारिका नगरी गया था. अमरोहा तो सीधे सीधे श्रीकृष्ण के साथ नाता रखने वाली जगह है. भगवान श्री कृष्ण यहां से निकलर गुजरात गए थे. गुजरात में पैदा हुआ और यूपी के चरणों में आकर बैठ गया. काशी ने मुझे सांसद बना दिया. उन्होंने कहा कि मैं द्वारिका गया. आर्कियोलॉजी वालों ने ढूंढ़कर निकाला है. जहां श्रीकृष्ण की पुरानी द्वारिका नगरी थी. मैंने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा की. वहां मैंने मोर पंख रखा. कांग्रेस के शहजादे कहते हैं समुद्र के नीचे पूजा करने के लिए कुछ है ही नहीं. हमारी हजारों वर्ष की मान्यता को, भक्ति को, जिसके साक्षात सबूत हैं, जिस तरह खारिज कर रहे ये लोग, सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की खातिर हैं. जो अपने आपको यदुवंशी कहकर ढोल पीटते हैं, बिहार में जो लोग कहते हैं हम यदुवंशी हैं. यूपी में जो नेता यदुवंशी का माल मलाई खाने निकलते हैं, उनसे पूछना चाहता हूं, अगर आप सच्चे यदुवंशी हैं तो भगवान द्वारिका की पूजा का अपमान करने वाली पार्टी के साथ कैसे बैठक सकते हो, कैसे उनके साथ समझौता कर सकते हो. सपा कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया सपा कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया. आप कल्पना कर सकते हैं वोट बैंक के भूखे लोग प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निमंत्रण ठुकरा दें. उनको देखिए जो जीवन भर बाबरी मस्जिद का केस लड़ते रहे. जब केस हार गए तो खुद ही प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हो गए. इनको उसमें भी शर्म आ रही है. ये उनसे भी गए बीते हैं. ये लोग निमंत्रण ठुकरा तो दिया, इससे भी उनका मन नहीं भरा, इसलिए आए दिन राम मंदिर और सनातन की आस्था को गाली दे रहे हैं. राम नवमी पर अयोध्या में प्रभु राम का भव्य सूर्य तिलक हुआ. जब पूरा देश राम मय है तो समाजवादी पार्टी वाले जो राम की भक्ति करते हैं, समाजवादी पार्टी के लोग पब्लिक में कहते हैं, ये पाखंडी हैं.

Report Times

गोगामेड़ी मर्डर केसः राजस्थान-हरियाणा में 31 जगह NIA की छापेमारी , पिलानी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Report Times

दुर्भाग्य या सांप का बदला! पहली बार बचा तो छठें दिन दोबारा डसा, इलाज के दौरान हुई मौत

Report Times

Leave a Comment