Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंबारांराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में बारां सेंट्रल जेल की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर कैदी फरार; आखिर कैसे?

REPORT TIMES 

राजस्थान: बारां में जेल की दीवार फांद कर गुरुवार की दोपहर एक कैदी फरार हो गया. घटना की जानकारी गुरुवार की शाम को कैदियों की गिनती के समय हुई. तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि कैदी दोपहर बाद करीब तीन बजे जेल में पीछे की दीवार फांद कर फरार हुआ है. इसके बाद पुलिस ने जिले भर में अलर्ट जारी किया है. पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश शुरू कर दी है.जेलर किशनचंद के मुताबिक गुरुवार की शाम को कोर्ट से कैदियों के लौटने के बाद जेल में बंद सभी कैदियों की गिनती कराई जा रही थी. इस दौरान एक आरोपी जनवेद कैदियों के बीच मौजूद नहीं था. आनन फानन में बैरकों की जांच कराई गई तो पता चला कि वह फरार हो गया. तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी जनवेद सहरिया 25 फरवरी को जेल में दाखिल किया गया था. उसके ऊपर पत्नी की हत्या का आरोप है.

पत्नी की हत्याकर किया था सरेंडर

पुलिस ने बताया कि आरोपी जनवेद ने 22 फरवरी को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. वारदात के बाद उसने शव को खेतों में फेंक दिया और फरार हो गया, लेकिन इसके दो दिन बाद पुलिस के सामने हाजिर होकर वारदात कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर अगले दिन उसे जेल भेज दिया था. तब से यह आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था.

पाइप के सहारे चढ़ी थी दीवार

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी जनवेद दीवार पर लगे पाइप के सहारे दीवार पर चढ़ा था और दूसरी तरफ कूद गया था. पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली में एक नया केस दर्ज किया है. वहीं आरोपी की गिरफ्ताारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं. यह सभी टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

Related posts

मई में टूटा 40 साल का रिकॉर्ड, पारे ने लगाया इतना गोता; इससे पहले 1982 में हुआ था ऐसा

Report Times

शरद पवार ने सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया, अजित पवार चुप!

Report Times

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत; जियारत के लिए जा रहे थे दरगाह

Report Times

Leave a Comment