Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

जयपुर में लव मैरिज से खफा लड़की के परिजन, दोनों को घर आकर पीटा; फिर जबरन उठाकर किया अगवा

REPORT TIMES

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर जबरन दूल्हा और दुल्हन को अगवा कर लिया गया. दरअसल, नवविवाहित की शादी पिछले हफ्ते ही हुई है. जहां दुल्हन के परिजन फिल्मी स्टाइल में नव दंपति को गाड़ी से उठा ले गए. हालांकि, ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. बताया जा रहा है कि लड़की ने अपनी मर्जी से बीते दिनों पहले लव मैरिज कर ली थी, वहीं, लड़की के परिजन इस शादी से नाखुश थे. फिलहाल, दूल्हे के पिता ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना राजधानी जयपुर के हरमाड़ा इलाके की है.

क्या है मामला?

पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि जमवारामगढ़ के रहने वाले पृथ्वीराज (22) और डोडाका डूंगर की रहने वाली पूजा योगी (21) ने बीते 10 फरवरी को लव मैरिज कर ली थी. जिसका लड़की के परिजन विरोध कर रहे थे.बताया जा रहा है कि दोंनों ने अपने-अपने घर से भागकर शादी की थी.जिसके बाद से वो हरमाड़ा इलाके में किराए के घर में एक साथ रह रहे थे.वहीं,बीते दिन पहले लड़की के परिवार वाले उससे मिलने उसके घर आए थे. जिसके बाद उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद नव दंपत्ति को जबरन गाड़ी में अगवा कर अपने साथ ले गए.

लड़के के पिता ने अपहरण की दर्ज कराई FIR

जब इस घटना की जानकारी लड़के यानि दूल्हे के परिजनों को हुई तो उन्होंने फौरन इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद अगवा हुए दूल्हे के पिता ने थाने में आरोपी लड़की यानि कि दुल्हन के मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर दोंनो की तलाश में जुट गई है. साथ ही लगातार आरोपियों के यहां पर लगातार छापेमारी कर रही है.

Related posts

बड़े मंगल पर मिथुन सहित इन 4 राशि वालों पर कृपा बरसाएंगे हनुमान जी, दूर करेंगे सारे संकट

Report Times

100 यूनिट फ्री बिजली योजना क्यों कर दी बंद? भजनलाल सरकार ने पिछली सरकार के समय लागू की गई 100 यूनिट फ्री बिजली की योजना को आगे नहीं बढ़ाने का किया फैसला

Report Times

देश में एक विधान, एक निशान और एक प्रधान ही होगा… बलिदान दिवस पर धनखड़ का बड़ा बयान

Report Times

Leave a Comment