Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजम्मू कश्मीरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसेनास्पेशल

शहादत का बदला, जम्मू कश्मीर में अनंतनाग एनकाउंटर के बीच बारामुला में दो आतंकी ढेर

REPORT TIMES 

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सेना के सर्च ऑपरेशन के बीच बारामुला से बड़ी खबर सामने आई है. सेना ने यहां एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है. उरी हथलंगा इलाके में सेना-आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अनंतनाग में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच चौथे दिन भी मुठभेड़ चल रही है. माना जा रहा है कि दो से तीन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी पहाड़ी वन क्षेत्रों में छिपे हुए हैं. कमांड कंट्रोल वाहन हाईटेक्ट सीसीटीवी और 360 डिग्री कैमरा से निगरानी की जा रही है. ड्रोन से भी जंगलों में आतंकियों की तलाश की जा रही है. भारतीय सेना की आतंकी ऑपरेशन यूनिट, जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम और पैरा मिलिट्री की एक टीम मुठभेड़ को अंजाम दे रही हैं. छिपे हुए आतंकवादियों को घेरने के लिए अलग-अलग परतों की घेराबंदी की गई है.

सेना ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि एक आतंकवादी मारा गया है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. एक दूसरी आतंकी की तलाश थी, जिसे बाद में ढेर कर दिया गया. इससे पहले पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू की थी. जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त टीम पर गोलीबारी की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी शुरू हो गई. आखिर में सेना ने दोनों आतंकियों को घेर लिया और उन्हें मार गिराया.

अनंतनाग में सेना का ड्रोन हमला

अनंतनाग में लगातार चौथे दिन भी आतंकियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि सेना ने ड्रोन की मदद से आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी की है. हमले के बाद आतंकी भागते हुए भी दिखाई दिए. इसके अलावा रॉकेट लॉन्चर से भी आतंकियों के ठिकानों पर फायरिंग की जा रही है. आधिकारिक बयान के अनुसार अभी तक अनंतनाग में तीन से चार आतंकियों को मार गिराया गया है.

Related posts

18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के बुस्टर डोज लगनी शुरू

Report Times

अप्रैल से जयपुर-दिल्ली रूट पर दौड़ेगी, 72 KM की स्पीड से ट्रायल; यहां रुकेगी

Report Times

Report Times

Leave a Comment