Report Times
latestOtherकृषिचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजनीतिस्पेशल

पिलानी विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र : ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल की शीघ्र गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की मांग

REPORT TIMES
चिड़ावा। क्षेत्र में आसमान से खेतों में बर्फबारी के रूप में आई आफत से जहां किसान आहत है तो वहीं अब जनप्रतिनिधि भी उनकी सुध लेने आगे आए हैं। पिलानी विधान सभा से विधायक जेपी चंदेलिया ने इसको लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मांग पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि क्षेत्र में भयंकर रूप से ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल चौपट / नष्ट हो गई है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि मेरे विधान सभा क्षेत्र पिलानी में भंयकर ओलावृष्टि हुई है, जिसके कारण किसानों की फसलें चौपट / नष्ट हो गई है और किसान भारी परेशानी में आ गए है। विधायक का कहना है कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार को किसानों के हक में खड़ा होना होगा। किसानों का घर खेती से चलता है। ऐसे में धरती पुत्रों के मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related posts

चंद्रा ट्रेडर्स का हुआ शुभारंभ चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी ने किया फीता काटकर किया शुभारंभ

Report Times

दिल्ली के नरेला इलाके में चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग; दो की मौत, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Report Times

Sachin Seema Marriage: गुलाम हैदर भारत आएगा, सीमा को पाकिस्‍तान ले जाएगा? क्यों बढ़ी सचिन की टेंशन

Report Times

Leave a Comment