Report Times
latestOtherकृषिचिड़ावाज्ञापनटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमस्पेशल

मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मुआवजा देने की मांग : बारिश में नष्ट हो गई क्षेत्र के किसानों की फसल

REPORT TIMES 
चिड़ावा। क्षेत्र में कल हुई तेज ओलावृष्टि से खेतों खड़ी और कटी हुई फसल बर्बाद हो गई। ऐसे में किसानों का काफी नुकसान हुआ है। उनकी मेहनत पर ओलो की बारिश ने पानी फेर दिया। दुखी किसानों ने एक ज्ञापन स्वामी सेही सरपंच ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पटवारी शीशराम और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। ज्ञापन में लिखा है कि स्वामी सेही, किढवाना, डालमिया की ढाणी, अडूका, लाखू, बड़सरी का बास, अगवाना सहित अन्य आसपास के गांवों में खेतों में तैयार और खेतों में कटाई की हुई फसल पर ओलावृष्टि होने से फसल बिलकुल नष्ट हो चुकी है।
इस स्थिति में किसानों की मेहनत के साथ ही कमाई भी पानी में मिल गई। अब किसानों के सामने परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। इस स्थिति में राज्य सरकार को जल्द से जल्द खेतों में नुकसान का सर्वे करवाकर नुकसान की एवज में मुआवजा देकर किसानों को राहत देनी चाहिए। ज्ञापन पर सुशील, अमीलाल, दयानंद, विजय, संजय, सत्यपाल, होशियार, महेश, विनोद, स्योपाल, कर्मपाल आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

Related posts

क्या सरदारपुरा में अशोक गहलोत लगा पाएंगे जीत का सिक्सर? बीजेपी के महेंद्र राठौर से चुनौती

Report Times

मालदीव और लक्षद्वीप के बीच ट्रेंड में आया राजस्थान के बांसवाड़ा शहर का ‘चाचा कोटा’ नामक गांव, आसपास है 100 से अधिक टापू

Report Times

ACB की बड़ी कार्रवाई, 7 हजार रुपए रिश्वत लेते कांस्टेबल को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment