Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंसुलतानास्पेशलहादसा

सड़क हादसे में युवक की मौत

REPORT TIMES 
चिड़ावा । सुलताना – चिड़ावा सड़क मार्ग पर सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुलताना के नरेश पुत्र जगदीश प्रसाद अपने भतीजे के साथ चिड़ावा की ओर किसी काम से बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान गैस एजेंसी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान युवक नरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर सुलताना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस और बाइक को हादसे स्थल से हटवाया और रास्ते को दुरुस्त करवाया। फिलहाल इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट ली है और युवक का चिड़ावा अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। युवक नरेश की शादी हो चुकी है। उसके एक लडकी और एक लड़का है। परिवार में गम का माहौल है।

Related posts

राजस्थान में विकास का ये हाल! खराब रास्ते के चलते नहीं नसीब हुए कंधे, इस तरह ले जाना पड़ा शव

Report Times

350 रुपए की नौकरी करने वाले मंजीत लाल ने खड़ी की 10 करोड़ टर्न ओवर वाली कंपनी

Report Times

राजस्थान के सरपंच एक बार फिर आंदोलन की राह पर, मांगे नही मानी गई तो 18 जुलाई को होगा विधानसभा का घेराव

Report Times

Leave a Comment