Report Times
latestOtherखेलचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मशुभारंभस्पेशल

ब्रह्म चैतन्य संस्थान कराएगी विप्र क्रिकेट प्रतियोगिता : परशुराम जयंती के तहत होगा आयोजन

REPORT TIMES 
चिड़ावा। शहर के भगवान परशुराम मार्ग पर विद्यानिकेतन स्कूल के पास स्थित परशुराम भवन में रविवार को ब्रह्म चैतन्य संस्थान की बैठक संस्थान अध्यक्ष राजन सहल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें परशुराम जयंती आयोजन को लेकर कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान इस बार आईपीएल की तर्ज पर विप्र समाज के युवाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया। क्रिकेट आयोजन का संयोजक कमलकांत पुजारी को बनाया गया। इस दौरान तय किया गया कि उम्र के हिसाब से अलग अलग टीमों का गठन किया जाएगा। जिनमें आपस में मैच करवाए जाएंगे।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विप्र समाज के युवाओं को इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन 20 अप्रैल तक किए जाएंगे। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता 29 अप्रैल को सुबह होगी। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी का गठन आगामी बैठक में किया जाएगा। बैठक में अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर संस्थान महामंत्री दीपक कौशिक, कमलकांत पुजारी, विनोद पारीक, गोपाल निर्मल, सुरेश शर्मा, अभिषेक सोनू, अनिल अनमोल, सुशील शर्मा, नागेंद्र शर्मा, अनिल शास्त्री, प्रमोद शर्मा ओजटू, अवतार शर्मा, अनिल लांबीवाला, सत्येंद्र कौशिक, रोहिताश्व शर्मा, महेश शर्मा धन्ना, संतोष अरडावतिया, राजेंद्र निर्मल, शुभराम, राजेंद्र पारीक आदि मौजूद रहे।

Related posts

बीजेपी के लिए ट्रायल रन है पांच राज्यों के चुनाव, यूं ही नहीं कहा जा रहा 2024 का सेमीफाइनल?

Report Times

दिव्यांग प्रतिभाओं का किया सम्मान : दो दिवसीय दिव्यांग महोत्सव का हुआ समापन, पालिकाध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि

Report Times

श्याम मंदिर में हरि कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Report Times

Leave a Comment