Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंवातावरणस्पेशल

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे : पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

REPORT TIMES 
चिड़ावा। विश्व पर्यावरण दिवस पर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट तहसील इकाई चिड़ावा और पर्यावरण जागरूकता समिति चिड़ावा के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी डॉ. गणेश चेतीवाल बताया कि इस मौके पर पीपल के पौधों का रोपण किया गया। इसके अलावा सीवरेज प्लांट चिड़ावा परिसर में भी पीपल के पौधों का रोपण किया गया।
गत वर्ष लगाए गए पौधों की निराई गुड़ाई की गई। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के पर्यावरण प्रेरक जय सिंह झाझड़िया ने पर्यावरण रक्षण, संवर्धन और समन्वित विकास पर प्रकाश डाला।  इस दौरान मौजूद लोगों ने पर्यावरण के लिए जन जन को जागरूक करने का संकल्प लिया और उपस्थित जन को पौधों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया। इस मौके पर हेतराम पायल, राज्य स्तरीय अवॉर्डी शिक्षक जयश्री गजराज, वीरपाल सिंह, सुनील सैनी, विकास सैनी, राज, सतीश, विश्वनाथ बडेसरा, कपिल अहलावत, सचिन कुमार सहित अनेक गणमान्य जन मौजूद थे।

Related posts

‘मेरी बेटी का क्या कसूर था, जो झील में जिंदा फेंक दिया’, लाड़ली अरू का शव गोद में ले बिलखता पिता बोला- ‘मां को उम्रकैद दिलाउंगा’

Report Times

अजमेर दरगाह के मंदिर होने का दावा, हिंदू संगठन पहुंचा कोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने चेताया

Report Times

चिड़ावा : अभी जायरीनों के लिए बंद ही रहेगी नरहड़ दरगाह

Report Times

Leave a Comment