Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीसोशल-वायरलस्पेशल

दिल्ली में महिला पायलट और पति की सरेआम पिटाई, 10 साल की बच्ची को करते थे टॉर्चर

REPORT TIMES

राजधानी दिल्ली में एक महिला पायलट और उनके पति की सरेआम पिटाई का वीडियो सामने आया है. एक नाबालिग बच्ची को टॉर्चर करने के आरोप में भीड़ ने दोनों की पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने बीच बचाव किया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.दिल्ली के द्वारका में भीड़ ने 10 साल की लड़की को टॉर्चर करने के आरोप में महिला पायलट और उसके पति से मारपीट की है. आरोप है कि यह बच्ची उनके घर पर ही काम करती थी, इस दौरान चोरी के आरोप में दोनों ने बच्ची को टॉर्चर किया था. जब उसे जलाकर टॉर्चर किया तो बच्ची भाग गई और अपने अभिभावकों को पूरी जानकारी दी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है,

जबकि पति-पत्नी पर धारा 323, 324, 342 और चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत देस दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. दिल्ली पुलिस से द्वारका डीसीपी हर्षवर्धन का कहना है कि शिकायत के बाद हम मौके पर पहुंचे थे, जहां 10 साल की बच्ची को डोमेस्टिक हेल्प के तौर पर रखा गया था. मेडिकल जांच में नाबालिग के शरीर पर चोट और जलने के निशान सामने आए हैं. इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है, पति-पत्नी को हिरासत में लिया गया है. बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है.जांच में मालूम पड़ा है कि इस कपल ने दो महीने पहले ही बच्ची को नौकरी पर रखा था, अभिभावकों ने जब चोट के निशान देखे तब शिकायत की. पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी थी. बच्ची के घर वाले उसे नौकरी पर रखकर गांव चले गए, यहां वह अपनी बुआ के घर पर थीं.

Related posts

राजस्थान में सियासी घमासान: पायलट का हमला, बोले-सिर्फ माहौल बना रहे गहलोत

Report Times

गांधीचौक के राजा के भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, भाजपा जिला महामंत्री ने किया गणेश पूजन, लगाया प्रसादी का महाभोग

Report Times

सत्ता में वापसी के लिए CM अशोक गहलोत के हथकंडे, ऐसे दबाएंगे बगावत के सुर

Report Times

Leave a Comment