Report Times
latestOtherआरोपकरियरकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

चाचा बना हत्यारा…भाभी से झगड़े के बाद दो साल के मासूम पर उतारा गुस्सा, ऐसी दी सजा कि हो गई मौत

REPORT TIMES

राजस्थान के सांचौर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक चाचा ने शराब के नशे में अपने 2 वर्षीय भतीजे को गोली मार दी. गोली लगने से बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई. घटना सांचौर थाना क्षेत्र के वरणवा गांव की है. आरोपी का नाम सुरेश ढाका है. आरोप है कि सुरेश ढाका ने शराब के नशे में पहले अपनी भाभी से झगड़ा किया. इस बीच, दो साल के मासूम को गोली मार फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि शुरू में ऐसा लगा कि बच्चे को शायद किसी सरिए से चोट लगी है. लेकिन, फिर पता चला की उसे गोली मारी गई है. बच्चे का नाम जयवर्धन है.

पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के मुताबिक, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगेगा. पुलिस ने बताया कि मासूम के कपड़ों को फॉरेंसिक लैब में भेजा है.

पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी

सांचौर पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर स्थानीय थाने की पुलिस ने आरोपी सुरेश ढाका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है. घटना के संबंध में अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. पुलिस की एक टीम घटना की जांच कर रही है. वहीं, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन आरोपी के इस कदम से सदमे में हैं.

Related posts

Heavy rain: जयपुर में तेज बारिश हुई, सड़क पर भरा पानी:तेज हवा चली, सात दिन लगातार चली हीटवेव से लोगों को मिली राहत

Report Times

Teachers: राजस्थान सरकार प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों से वसूलेगी 9 करोड़, 31 लाख, 50 हजार 373 रुपए, जानिए क्या है पूरा मामला

Report Times

भाजपा ने राजस्थान में “अवैध” खनन में सीबीआई जांच की मांग की

Report Times

Leave a Comment