Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईक्राइमजयपुरराजस्थानस्पेशल

राजस्थान में 2 दलितों की बोलेरो से कुचलकर हत्या, एक की हालत गंभीर

REPORT TIMES 

राजस्थान में दलितों के साथ अपराध के मामले कुछ ज्यादा ही बढ़ गए हैं. डीडवाना-कुचामन जिले में दो दलित युवकों की कार से कुचल कर हत्या कर दी गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. दलितों के साथ हुई यह दर्दनाक घटना डीडवाना-कुचामन जिले के राणासर गांव की है. तीनों युवक गांव के पास ही एक धार्मिक मेले में गए हुए थे. वहां से तीनों युवक बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक होटल में दलित युवकों की कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसके बाद तीनों युवक बाइक से घर जाने लगे. इधर, गुस्साए दबंगों ने इन तीनों युवकों का कार से पीछा किया. पीछा करने के दौरान ही दबंगों ने अपनी बोलेरो कार से बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी. कार की टक्कर लगने के बाद तीनों युवक बाइक से नीचे गिर गए.

दो युवकों की मौके पर मौत, एक घायल

तभी कार में सवार दबंगों ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी. दो दलित युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. कार से युवकों को कुचलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी.

घटना को लेकर दलित समाज ने जताई नाराजगी

वहीं, दलित युवकों की कार से कुचलकर हत्या किए जाने के बाद ग्रामीणों में रोष का माहौल है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन

इस पूरे मामले पर डीडवाना-कुचामन के एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटनास्थल से मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया जा रहा है. जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Related posts

चंद्रयान-3 में अभी सब ‘चंगा’ लेकिन चांद पर उतरने से ठीक पहले क्या होगा?

Report Times

झुंझुनूं: स्विमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, पिता ने ट्यूशन संचालक पर लगाए गंभीर आरोप

Report Times

12th Result 2022 Science Toppers: कुछ देर में जारी होगा आरबीएसई साइंस रिजल्ट, जानें पिछले साल किसने किया था बेहतरीन प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment