Report Times
latestOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

राजस्थान के परिवहन मंत्री के काफिले में सड़क हादसा:चलती हुई कैंपर गाड़ी से गिरे स्कूली बच्चे, बड़ा हादसा टला, वारिसपुरा से देरवाला में लोकार्पण समारोह में जा रहे थे परिवहन मंत्री

REPORT TIMES 

परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला के काफिले में चलती गाड़ी से हादसा हो गया। गनीमत यह रही की किसी के ज्यादा छोटे नहीं आई। काफिले में चल रही कैंपर गाड़ी से 5 से 6 स्कूली बच्चें नीचे गिर गए। जिसमें – दो बच्चों के चोट भी आई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक चलती हुई कैंपर गाड़ी से बच्चें धडाधड गिरते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में नजर आ रहा है की एक कैंपर गाड़ी तेज रफ्तार से मोड पर घूमती है। बच्चों का बैलेंस बिगड़ता और वह एक साथ सड़क पर आ गिरते है।

गनीमत यह रही है कि पीछे चल रही गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी थी। बच्चे गाड़ी के नीचे नहीं आए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह काफिला सड़क सुरक्षा एवं परिवहन मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार सुबह 11 बजे झुंझुनू के निकटवर्ती गांव वारिसपुरा से देरवाला में लोकार्पण और सम्मान समारोह में जाते वक्त हुआ। साथ में परिवहन विभाग अधिकारी भी थे। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। युवाओं खुली केम्पर में सवार होकर ऐसे काफिले में शामिल किया गया।

बाल बाल बचें

ये तो गनीमत रही की हादसे के दौरान पीछे कोई गाड़ी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे कैंपर गाडी में ठूस ठूस कर भरे हुए थे। अब सवाल ये खड़ा होता है कि जब परिवहन मंत्री के काफिले में नियमां की अनदेखी की गई तो आम जनता का सवाल ही कहा। वहीं इस मामले में सदर थाना के एएसआई मंजू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Related posts

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पानी, बिजली, सड़क के लिए किए क्या ऐलान

Report Times

रेलवे में भर्ती का सुनहरा मौका : 6,265 पदों पर दसवीं पास को मिलेगी सीधी नौकरी

Report Times

पानी को लेकर विरोध जारी : शहर के वार्ड 37 और 7 के लोगों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन, एसडीएम ने जलदाय अधिकारियों को लगाई फटकार

Report Times

Leave a Comment