Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानरेलवेस्पेशल

हिसार–हैदराबाद के बीच ट्रेन आज से शुरू: चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री संघ ने किया पायलट स्वागत

REPORT TIMES 

चिड़ावा।  शहर के रेलवे स्टेशन पर हिसार – हैदराबाद ट्रेन के पहली बार स्टेशन पहुंचने पर लोगों ने ट्रेन के पायलट का माला पहनकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।  यहां पर दैनिक रेलयात्री संघ चिड़ावा के पदाधिकारियों ने लोको पायलट का स्वागत किया। पदयात्रा संघ के देवेंद्र सैनी ने बताया कि हिसार से हैदराबाद मध्य साप्ताहिक रेल सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस दौरान संघ के पदाधिकारी ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से डीआरएम से अन्य रेल सेवाओं का विस्तार करने की मांग की। इस मौके पर कमलकांत पुजारी, नरेंद्र सैनी, सोहन वर्मा, विजेंद्र वर्मा, संजय पुजारी, सुरेंद्र वर्मा, छोटेलाल शर्मा, रजनीकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ये रहेगा टाइम टेबल

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से ये ट्रेन शनिवार को  दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर रवाना होगी और सोमवार को सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर ये ट्रेन चिड़ावा आएगी और दो मिनट रुकने के बाद हिसार के लिए रवाना हो जाएगी। ये ट्रेन सोमवार को दोपहर एक बजे पहुंचेगी। इधर हिसार से ट्रेन मंगलवार को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। ये ट्रेन सादुलपुर, लोहारू होते हुए सुबह 11 बजे चिड़ावा पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद रवाना होगी। ये ट्रेन दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। यहां 25 मिनट स्टॉपेज के बाद ट्रेन साढ़े तीन बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

ये होगा फायदा

नई ट्रेन मिलने से दक्षिण भारत के एक बड़े शहर और क्षेत्र से शेखावाटी की सीधी कनेक्टिविटी हो गई है। इससे हैदराबाद में बड़ी संख्या में रह रहे प्रवासी क्षेत्रवासियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

Related posts

बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित : गुजरात

Report Times

पुलिस और गौ-तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से निर्दोष युवक की हुई मौत; परिजनों ने घेरा थाना

Report Times

राजस्थान के 5 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, आंधी के साथ होगी बारिश

Report Times

Leave a Comment