Report Times
latestOtherकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविधानसभा चुनावस्पेशल

सपोटरा सीट पर बीजेपी को 20 साल से जीत की आस, कांग्रेस की नजर हैट्रिक पर

REPORT TIMES 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है. चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भी सरगर्मी बढ़ती जा रही है. प्रदेश के करौली जिले के तहत 4 विधानसभा सीटें आती हैं और इसमें 2 सीटें अनुसूचित जनजाति तथा एक सीट 2 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. करौली की हाई प्रोफाइल सपोटरा समेत सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है.

कितने वोटर, कितनी आबादी

2018 के चुनाव की बात करें तो सपोटरा विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम की बात करें तो यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था और इस वजह से बीजेपी को यह सीट गंवानी पड़ गई. कांग्रेस के रमेश चंद मीणा को 76,399 वोट मिले तो बीजेपी की गोलमा देवी के खाते में 62,295 वोट आए. बहुजन समाज पार्टी के हंसराज मीणा ने 22,831 वोट हासिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया. कांग्रेस के रमेश चंद मीणा ने 14,104 मतों के अंतर से यह मुकाबला जीत लिया. तब के मुकाबले में सपोटरा सीट पर कुल वोटर्स 2,48,134 थे जिसमें पुरुष वोटर्स की संख्या 1,34,622 थी तो महिला वोटर्स की संख्या 1,13,511 थी. इनमें से कुल 1,68,503 (68.8%) वोटर्स ने वोट डाले. NOTA के पक्ष में 2,260 (0.9%) वोट आए.

कैसा रहा राजनीतिक इतिहास

सपोटरा विधानसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी के लिए स्थिति बेहद खराब है. पार्टी को पिछले 3 चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है. 1990 से लेकर अब तक के चुनाव में कांग्रेस को 4 बार जीत मिली है जबकि बीजेपी ने 2 बार (1993 और 2003) ही यहां पर जीत हासिल की. 2008 में बीएसपी के उम्मीदवार को जीत मिली. बीजेपी के लिए आखिरी बार 2003 में सुखलाल ने जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस के रमेश चंद मीणा ने सपोटरा विधानसभा सीट जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं. उन्होंने 2008 से लेकर 2018 तक लगातार 3 चुनाव जीते. रमेश ने 2008 में विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत हासिल की थी. फिर वो कांग्रेस में शामिल हो गए और लगातार 2 जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगाई. अब हैट्रिक की बारी कांग्रेस पार्टी की है. वह अभी अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं.

Related posts

गेट बंद होने के 3 मिनट बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश देना पड़ा भारी, ASI सह‍ित छह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Report Times

भारत ने पहली बार न्यूक्लियर सबमरीन से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जानिए क्या हैं इस सफल प्रक्षेपण के मायने

Report Times

मोदी सरकार देश में लागू करेगी वन नेशन वन इलेक्शन, 5 साल में पूरा होगा बुलेट ट्रेन का सपना, धनबाद में बोले बिरंची नारायण

Report Times

Leave a Comment