Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारे पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, चारों साहिबजादों को किया नमन

REPORT TIMES

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने वीर बाल दिवस (Children’s Day) के अवसर पर राजधानी जयपुर स्थित गुरुद्वारा राजा पार्क में दर्शन किए और मत्था टेका. इससे कुछ देर पहले सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राजस्थान की जनता को बाल दिवस की बधाई दी थी. सीएम शर्मा की पोस्ट में गुरुगोविंद सिंह अपने चारो पुत्रों के साथ सिंघासन पर बैठे नजर आ रहे हैं. तस्वीर में लिखा है, ‘शौर्य के प्रतीक गुरुगोविंद सिंह के वीर सपूत साहिबजादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन’. मुख्यमंत्री ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,

‘गुरुगोविन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों के बलिदान दिवस ‘वीर बाल दिवस’ (साहिबजादा दिवस) के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन. चारों साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान मातृभूमि और स्वधर्म की रक्षा हेतु हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा.’गुरुद्वारे में मत्थ टेकने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा, ‘गुरु ग्रंथ साहिब में सभी धर्मों की अच्छी बातें शामिल हैं और यह निश्चित रूप से मानव कल्याण के लिए दिशा दिखाता है. सिख धर्म नैतिकता, सद्भाव और एकता के सिद्धांतों को बढ़ावा देता है.

Related posts

IPL 2024: कमिंस की इस हरकत पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल कहा, ‘धोनी को अंदर…’

Report Times

गुजरात में चुनाव से पहले 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास ने छोड़ी भाजपा, बताई ये वजह

Report Times

अग्निवीर बनने के लिए कितनी हो लंबाई, चौड़ाई? जानें कैसे होता है सेना का फिजिकल टेस्ट

Report Times

Leave a Comment