Report Times
latestOtherजयपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशलहादसा

राजस्थान में प्रतिबंध के बावजूद बाजारों में बिक रहा है चाइनीज मांझा, चपेट में आए युवक का कटा चेहरा

REPORT TIMES 

मकर संक्रांति के शुभ दिन पर आसमान में पतंगबाजी कुछ नया नहीं है, लेकिन प्रतिबंधित चाइनीज मांझा आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है.रविवार को चाइनीज मांझे से झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ इलाके में एक स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर घायल हो गया. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर किया गया.

मांझे की चपेट में आया युवक

दरअसल, नवलगढ़ शहर में बिरोल रोड पर स्कूटी सवार व्यक्ति चाइनीज मांझे की जाल में उलझ गया. चेहरे पर मांझा उलझने से झरड़ा वाली ढाणी निवासी पुष्कर गंभीर रूप से घायल हो गया. पुष्कर स्कूटी से अपने घर जा रहा था, तभी  चाइनीज मांझे के चपेट में आने के कारण पुष्कर का चेहरा कट लग गया और खून बहने लगा. घायल युवक को लेकर लोग नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सीकर रेफर कर दिया.

चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध से अनभिज्ञ हैं दुकानदार

जिले में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोकथाम को लेकर जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं. आदेश के बावजूद नवलगढ़ इलाके में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की खूब बिक्री हो रही है. पतंगबाजी के शौकीनों भी इस चाइनीज मांझे की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने एक भी दुकान पर चाइनीज मांझे को लेकर कोई अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिसके चलते चाइनीज मांझे की बिक्री करने वाले दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं.

Related posts

वार्ड सात और आठ के वाशिंदों ने जलदाय विभाग में किया प्रदर्शन

Report Times

महंगी दरों और सरकार की चुप्पी पर टीकाराम जूली का वार ‘ये कौन सा विकास मॉडल?

Report Times

शेयर बाजार में जोरदार गिरावट तो सोने में मारी लंबी छलांग, 1 दिन 1200 रुपए महंगा हुआ गोल्ड

Report Times

Leave a Comment