Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के दो पुलिस अफसर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे,16 जवानों को मिलेगा पुलिस पदक

REPORT TIMES 

हर साल गणतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भारत के जाबांज जवानों को उनके उल्लेखनीय काम के लिए सम्मानित करते हैं. इस साल भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश भर के जाबांजों जवानों को सम्मानित करेंगी. राष्ट्रपति पुलिस पदक के केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे देश के जाबांज अफसरों को चयनित कर लिया है. जिसमें राजस्थान के दो पुलिस अफसर भी शामिल हैं. इस साल राजस्थान के दो पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 16 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा दी जाएगी.

इन दो अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने इन सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदकों के लिए बधाई दी है. आधिकारिक बयान के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस भर्ती एवं पद्दोन्नति बोर्ड) सचिन मित्तल और अतिरिक्त महानिदेशक (इंटेलिजेंस) एस. सेंगाथिर को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है.

इन 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा पुलिस पदक

इसके अलावा राज्य के 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है. पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले जवानों में उप पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) शिवराज मीना, पुलिस अधीक्षक (इंटेलिजेंस) राममूर्ति जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (CID) रतन सिंह, पुलिस निरीक्षक (RPA) धीरज वर्मा, पुलिस निरीक्षक (CID) अंजना मालवी, कम्पनी कमाण्डर (SDRF-जयपुर) करणी सिंह एवं पुलिस उप निरीक्षक (IT) गंगा सिंह गौड़ शामिल हैं.

पुलिस पदक के लिए चुने जाने वालों में सहायक उप निरीक्षक रामावतार मीना, सहायक उप निरीक्षक सरफराज मोहम्मद, हेड कांस्टेबल (114 नवीं बटालियन आरएसी टोंक) अखेराज सिंह, हेड कांस्टेबल (98 द्वितीय बटालियन आरएसी कोटा) प्रह्लाद मीना, हेड कांस्टेबल (31 आरपीए जयपुर) विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल (117 सीआईडी सीबी जयपुर) हरि किशोर शर्मा भी शामिल हैं. कांस्टेबल पूरणमल, कांस्टेबल ड्राइवर प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल ओम प्रकाश सीरवी, कांस्टेबल सलीम खान तथा कांस्टेबल हरगोविंद का भी पुलिस पदक के लिए चयन किया गया है.

राजस्थान पुलिस ने ट्वीट करते हुए दी बधाई

सचिन मित्तल और एस. सेंगाथिर को राष्ट्रपति पुलिस पदक और अन्य 16 जवानों को पुलिस पदक मिलने की घोषणा पर राजस्थान पुलिस ने ट्वीट करते हुए सभी को बधाई दी है. राजस्थान पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा- प्रदेश के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 18 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक की घोषणा. केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 की पूर्व संध्या पर की गई घोषणा. #DGP श्री यू आर साहू ने सभी को पदकों के लिए बधाई दी है.

Related posts

अब 3 बार लगेगा कोरोना का टीका!

Report Times

मर्डर या सुसाइड! बाहर थे पति-ससुर…कांग्रेस MLA की बहू की मौत पर उठते सवाल

Report Times

38 टांके-10 फीसदी दिव्यांग, फिर भी नहीं टूटा जज्बा, साइकिल से तय किया 30 हजार KM

Report Times

Leave a Comment