Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

सीएम भजनलाल शर्मा ने जलदाय विभाग को दिया तोहफा,11,500 तकनीकी कर्मचारियों का होगा प्रोमोशन

REPORT TIMES 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सेवा (जन स्वास्थ्य शाखा) (संशोधित) नियम 2024 को मंजूरी दे दी है। यह आदेश फरवरी 1995 से प्रभावी होगा और अब विभाग में कार्यरत 11,500 तकनीकी कर्मचारियों को 9,18 और 27 के फॉर्मूले के अनुसार एक साथ तीन पदोन्नति मिलेंगी। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पदोन्नति के लिए बजट में घोषणा हुई लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण आदेश जारी नहीं हुए।

जलदाय विभाग के कर्मी खुशी से झूमे, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया

राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि नई सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नियमों में संशोधन को मंजूरी दी। संघ के प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि आदेश जारी होने पर शनिवार को तकनीकी कर्मचारी ज्योति नगर स्थित पंप हाउस पर एकत्रित हुए और खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

Related posts

गुजरात ब्रिज हादसा: PM मोदी मंगलवार को जाएंगे मोरबी, पीड़ितों से कर सकते हैं मुलाकात

Report Times

बिलाड़ा सीट पर जाट तय करते हैं जीत, लेकिन खुद नहीं लड़ सकते चुनाव

Report Times

गोगामेड़ी हत्याकांड मामला: क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों की ओर से प्रेस वार्ता में आंदोलन की चेतावनी, जानिए सरकार से क्या मांग रखी

Report Times

Leave a Comment