Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

34 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार : 1990 से फरार चल रहा था स्थाई वारंटी, पारिवारिक रंजिश के मामले में था फरार

REPORT TIMES 

चिड़ावा। चिड़ावा पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। सीआई विनोद सामरिया ने बताया कि पुलिस की 100 दिवसीय कार्ययोजना में आदतन, टॉप-10, फरार, ईनामी एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। उसी गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को 34 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 1990 में रामसिंह ने श्योपुरा में पारिवारिक रंजिश के बाद आरोपी राजेश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। लेकिन आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया। मंगलवार को पुलिस की उसके श्योपुरा किसी विवाह समारोह में आने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

कई शहरों में काटी फरारी

वारंट सरकार बनाम रामसिंह वगै० कोर्ट केस न 20/90 में 34 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी राजेश सालो से नाम पता बदलकर उज्जैन, एमपी, गुजरात, अहमदाबाद, कोटा में अलग अलग जगह रहकर ठेकेदारी करता था। लेकिन इस दौरान ये किसी के पकड़ में नहीं आया।
आरोपी कुछ दिन पहले ही गांव में आया था जिसकी सूचना आसूचना अधिकारी अमित सिहाग व कांस्टेबल संदीप को मिली। जिसके बाद टीम ने मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में सीआई विनोद सामरिया के नेतृत्व में एएसआई रोहिताश सिंह, हेड कांस्टेबल दयाराम, अनिल कुमार, आसूचना अधिकारी अमित सिहाग, कांस्टेबल संदीप कुमार, महेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

Related posts

हार्दिक पंड्या बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, रोहित शर्मा की छुट्टी, IPL 2024 से पहले बड़ा फैसला

Report Times

‘सिर्फ 1 मिनट ही लेट हूं..प्लीज अंदर जाने दो’ गेट पर ही रोने लगी परीक्षार्थी, कलेक्टर-एसपी ने भी बोला ‘नहीं ‘

Report Times

निर्धारित स्थान पर ही तीन दिन मिलेंगे पटाखे : एस डी एम ने चिड़ावा और सूरजगढ़ के अधिकारियों की बैठक में दिए दिशा निर्देश

Report Times

Leave a Comment