Report Times
latestOtherकृषिटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशविरोध प्रदर्शनस्पेशल

किसान आंदोलन के समर्थन में आज ग्रामीण भारत बंद, राजस्थान में पंजाब-हरियाणा के तीन में से दो बॉर्डर सील

REPORT TIMES 

किसानों की विभिन्न मांगों के चलते सुयंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज ग्रामीण भारत बंद है. आज गांव से दूध, सब्जी और फल शहर नहीं आएंगे वहीँ शहर की धान मंडियों में कृषि जिंसों की बोली नहीं होगी. व्यापरियों ने भी आज के बंद को अपना समर्थन दिया है. जिले में चक्का जाम नहीं किया गया है.

पंजाब हरियाणा के तीन में से दो बॉर्डर सील

श्रीगंगानगर जिले के पंजाब के साथ लगते हिंदुमलकोट और साधुवाली बॉर्डर को आज चौथे दिन भी सील रखा गया है लेकिन पतली बॉर्डर को आवागमन के लिए खुला रखा गया है. पंजाब आने और जाने वाले सारे ट्रैफिक को इसी बॉर्डर से डायवर्ट किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस रास्ते से आने जाने वाले हर वाहन को कड़ी चेकिंग के बाद अनुमति दी जा रही है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी जिले में कानून व्यवस्था शांतिपूर्ण बनी हुई है ये किसानो का बड़ा मूवमेंट हुआ तो इस रास्ते को भी बंद कर दिया जायेगा. बता दे कि सभी चैक पोस्ट पर लोहे और सीमेंट के बेरिकेडिंग लगाए गए हैं. इसके साथ साथ स्थानीय पुलिस, आरएसी और एसटीएफ के जवान तैनात किये गए हैं.

चक्का जाम की बजाय किया जायेगा विरोध प्रदर्शन

जीकेएस के प्रवक्ता संतवीर सिंह का कहना है कि आज जिले भर में किसान संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगे. सभी एसडीएम आफिसों पर किसान धरना देंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. उन्होंने कहा कि जिले के अधिकतर किसान पंजाब गए हुए हैं ऐसे में चक्का जाम नहीं किया गया है लेकिन विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपना रोष व्यक्त किया जायेगा. जिला मुख्यालय सहित सादुलशहर, करणपुर, पदमपुर, सूरतगढ़ सहित अनूपगढ़ जिले में भी आज किसान धरना प्रदर्शन करेंगे.

Related posts

रांची की एंजेल मरीना तिर्की को फिलीपींस में मिला ये बड़ा सम्मान, बताया अपना उद्देश्य

Report Times

सर्दी से बचेंगे नौनिहाल : अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 120 बच्चों को बांटी स्वेटर

Report Times

जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 50 लाख का सोना, अंडरवियर में कैप्सूल छुपाकर लाए थे तस्कर

Report Times

Leave a Comment