Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशलहरियाणा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट के साथ दिया इस्तीफा, शाम 5 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण, JJP नहीं होगी शामिल

REPORT TIMES 

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी (BJP-JJP) का गठबंधन लगभग टूट गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है. आज शाम 5 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नई सरकार में संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बना सकती है. संजय भाटिया करनाल से सांसद है. उनकी जगह करनाल से मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है. लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री एमएल खट्टर को संगठन या सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. उधर, ये भी कहा जा रहा है कि जेजेपी के 4-5 विधायक टूट कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

राज्यपाल ने स्वीकार किया इस्तीफा

बीजेपी नेता कंवर पाल गुज्जर ने कहा, ‘सीएम और कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल ने इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं.’ इस घटनाक्रम पर बोलते हुए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘आज की घटनाक्रम पर मैंने 3 महीने पहले सिरसा में रिएक्शन दे दिया था. मैंने प्रदेशवासियों को बता दिया था कि BJP-JJP में समझौता तोड़ने का अघोषित समझौता हो गया है. इस बार BJP के इशारे पर JJP और INLD वाले कांग्रेस की वोट में सेंध मारने अलग से फिर आयेंगे.’

दुष्यंत चौटाला ने की दो सीटों की मांग

बता दें कि हरियाणा में डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य की 10 लोकसभा सीटों में से 2 लोकसभा सीटों की डिमांड की थी। जबकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले सफलता मिली थी।

Related posts

क्या मोदी-जिनपिंग मुलाकात में उठा था बॉर्डर का मुद्दा? संसद में चिदंबरम के केंद्र से तीखे सवाल

Report Times

एससी एसटी महापंचायत में समाज बंधुओं का दल लेकर पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री दहिया

Report Times

एक्सीडेंट में लहूलुहान बेटे का शव नहीं पहचान पाए पिता, खुद एंबुलेंस से उतारकर मोर्चरी में रखवाया, घर पहुंचते ही लगा सदमा

Report Times

Leave a Comment