Report Times
CRIMElatestक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंप्रदेशराजस्थानसिंघाना

युवती की सगाई के दौरान प्रेमी ने काटी हाथ की नस

सिंघाना.

सिंघाना थाना क्षेत्र के थली गांव में प्रेमिका की सगाई होने से नाराज प्रेमी ने आत्महत्या का प्रयास किया. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को लहुलुहान हालत में सिंघाना के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, बाद में युवक को परिजन अपने साथ ले गए.

एएसआई सुबेसिंह यादव ने बताया कि थली गांव में एक युवती की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान चौमूं का रहने वाला एक युवक युवती के घर पहुंच गया. युवती की सगाई होने से ख़फ़ा होकर उसने हंगामा कर दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने आत्महत्या का प्रयास किया. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर सिंघाना थाने के एएसआई सुबेसिंह यादव मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे तथा घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस से पूछताछ में युवक ने बताया कि युवती के साथ उसकी दोस्ती आठ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी.

इसके बाद वह फोन पर बात करने लगे. दोस्ती होने के दो माह बाद चौमूं में मिले भी थे. घायल युवक ने आरोप लगाया कि परिजन जबरदस्ती युवती का विवाह कर रहे हैं. जबकि वह दोनों आपस मे शादी करना चाहते है. घायल युवक का पिता कंस्ट्रक्शन का काम करता है  और वह भी जयपुर में अपने पिता के साथ काम करता है.

Related posts

चीन में H9N2 वायरस से बिगड़े हालात, इस खतरनाक बीमारी के बारे में कितना जानते हैं आप

Report Times

चिड़ावा के प्रदीप पुजारी ने इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्डस में नाम दर्ज करा कर कीर्तिमान स्थापित किया

Report Times

सिरोही पुलिस ने पकड़ी गुजरात जा रही शराब की खेप

Report Times

Leave a Comment