Report Times
Election specialOtherpoliticsटॉप न्यूज़ताजा खबरें

कल्पना सोरेन ने संभाली 21 अप्रैल की महारैली की कमान, झामुमो के जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Reporttimes.in

रांची, राजलक्ष्मी : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली की कमान संभाल ली है. 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में होने वाली महारैली से पहले कल्पना मुर्मू सोरेन ने हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की. कार्यकर्ताओं के विचार भी जाने.

कार्यकर्ताओं से संवाद के बाद बेरमो रवाना हुईं कल्पना सोरेन

जिलाध्यक्षों की बैठक के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद किया. इसके बाद कल्पना सोरेन बोकारो जिला के बेरमो के लिए रवाना हो गईं. बेरमो में उन्हें झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना है.

Related posts

देश की दूसरी सबसे बड़ी लोकसभा सीट पर जाट-राजपूत मतदाताओं का वर्चस्व रहा है, इस बार मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद

Report Times

‘चोर-सिपाही’ खेल काटते थे समय… टनल से बाहर आए बिहार के मजदूरों ने बयां किया हाल

Report Times

चिड़ावा : राधारमण मंदिर में विराजते हैं चतुर्मुख महादेव और भैरव

Report Times

Leave a Comment