Report Times
Businessटॉप न्यूज़ताजा खबरें

Share Market: ईरान-इजराइल युद्ध का असर, औंधे मुंह गिरा भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 559 अंक टूटा

Reporttimes.in

Share Market Opening: ईरान-इजरायल युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार में आज देखने को मिल रहा है. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू बाजार प्री-ओपनिंग में ही टूट गया. इसके बाद, बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगातार पाताल की तरफ जाते हुए दिखे. सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 0.84 प्रतिशत यानी 622.55 अंक गिरकर 73,622.35 पर पहुंच गया. जबकि, निफ्टी 0.84 प्रतिशत यानी 189.70 अंक गिरकर 22,329.70 पर कारोबार करता दिख रहा है. आज बाजार में 3197 कंपनियां कारोबार कर रही हैं. इसमें 2697 कंपनियों के स्टॉक लाल के निशान में दिख रहे हैं. जबकि, 382 कंपनियों के स्टॉक में थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि, 118 कंपनियों के स्टॉक में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है.

क्या हैं सेंसेक्स निफ्टी का हाल

बीएसई के तीस शेयरों वाले सेंसेक्स पर केवल तीन शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. जबकि, 27 कंपनियों के स्टॉक में गहरा लाल निशान देखने को मिल रहा है. निफ्टी पर आईटी में मामूली तेजी है. इसके अलावा सभी सेक्टरों में नुकसान देखने को मिल रहा है.

Related posts

सरकार फ्री कोचिंग पढ़ाने की घोषणाएं करती है… उपराष्ट्रपति कोचिंग पर ताला लगवाना चाहते है: धारीवाल

Report Times

कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने गहलोत समर्थकों को बताया ‘षड्यंत्रकारी मास्टर साहब’, बताई ये वजह

Report Times

तहसीलदार को घूस देने के लिए नहीं थे 2 लाख रुपए, बेबस किसान ने गिरवी रख दिए बच्चे

Report Times

Leave a Comment