Report Times
Otherlatestआंध्र प्रदेशकरियरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘South Indian’ look: राजस्थान CM भजनलाल का ‘साउथ इंडियन’ लुक, धोती-अंगवस्त्र पहन परिवार संग भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने पहुंचे भजनलाल, सामने आई तस्वीरें

‘South Indian’ look : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों विभिन्न राज्यों के चुनावी दौरे पर हैं। इसी क्रम में वे गुरुवार को आंध्र प्रदेश प्रवास पर रहे। चुनावी दौरे के बीच उन्होंने यहां ‘देव दर्शन’ का मौक़ा नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार सहित आंध्र प्रदेश के तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचकर यहां स्थापित संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन पूजन किए। मुख्यमंत्री ने इस ‘देव दर्शन’ की कुछ तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा की हैं।

तस्वीरों में मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में सपरिवार नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दक्षिण भारत दौरे पर पहुंचे सीएम भजन लाल शर्मा का दक्षिण भारतीय वेशभूषा में दिखना सबसे ख़ास है। उन्होंने रेशमी धोती और अंगवस्त्र (कंधे पर पहना जाने वाला वस्त्र ) धारण किया हुआ है। वे पहली बार इस अंदाज़ में देखे गए हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तस्वीरें साझा करने के साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा, ‘भगवान वेंकटेश्वर जी की कृपा दृष्टि समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे, सभी का कल्याण हो, मंगल हो, मेरी यही कामना है।’

Related posts

छोटा गुढ़ा स्टेशन हाल्ट स्टेशन से बनेगा क्रॉसिंग स्टेशन तकनीकी कार्य के कारण गाड़ियां रद्द रहेंगी

Report Times

छत्तीसगढ़ में सामने आये कोविड-19 के 20 नए मामले

Report Times

इन एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान के साथ फ्री मिलेगा नेटप्लिक्स, यहां जानें डिटेल

Report Times

Leave a Comment