Report Times
latestOtherकरियरचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

Lohium: लोहियम टेलेंट सर्च एग्जाम का रिजल्ट जारी, प्रियांशी रही प्रथम

Lohium: चिड़ावा। लोहिया शिक्षण संस्थान की ओर से गत माह आयोजित लोहियम टेलेंट सर्च एग्जाम का रिजल्ट सोमवार को संस्था चेयरमैन रामसिंह नेहरा और निदेशक जगपाल सिंह यादव ने  वेबसाइट पर जारी किया। विद्यार्थी विद्यालय वेबसाइट www.lohiyaschoolcrw.com पर देख सकते है।
इसमें प्रथम स्थान पर प्रियांशी पुत्री नरेंद्र कुमार, द्वितीय स्थान पर खिलेश पुत्र मनोज कुमार शर्मा और तृतीय स्थान पर आयुष पुत्र लोकेश सरावाग रहा। संस्था सचिव प्रदीप नेहरा ने बताया कि आगामी 16 जून को होने वाले पुरस्कार वितरण  समारोह में इन सभी को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले को लैपटॉप द्वितीय स्थान पर रहने वाले को टैबलेट और तृतीय स्थान पर रहने वाले को स्मार्ट वॉच से पुरस्कृत किया जाएगा।  परिणाम में वरीयता में प्रथम दो सौ विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में स्कूल बैग दिया जाएगा। संस्था सह सचिव अभय सिंह बडेसरा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा -2024 में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को भी इसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

26 हफ्ते की गर्भवती को गर्भपात की इजाजत, 11 साल की लड़की से हुआ था रेप; कलकत्ता HC का आदेश

Report Times

ऋतु का लोहिया स्कूल में हुआ सम्मान

Report Times

मातम में बदली खुशियां, बेटे की बारात से पहले हादसे में प‍िता की मौत

Report Times

Leave a Comment