Report Times
latestCRIMEOtherउतराखंडक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंहादसा

उत्तराखंड में सड़क हादसा 6 की मौत.

उत्तराखंड । रिपोर्ट टाइम्स।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार की रात बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ़्तार इनोवा कार ओएनजीसी चौक पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमे तीन छात्राएं शामिल हैं. एक घायल है जिसका इलाज चल रहा है. मृतक और घायल सभी प्राइवेट कॉलेज के छात्र बताये जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. किसी तरह कार को काटकर शवों और घायल को निकाला गया है. मृतकों की शिनाख्त गुनीत D/o का तेज प्रकाश सिंह .उम्र 19 वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड देहरादून, कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश. नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, उम्र 23 वर्ष, अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड, उम्र 24 वर्ष, कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी 55/1 20 कावली रोड देहरादून, उम्र 20 वर्ष और ऋषभ जैन S/O ऑफ तरुण जैन, उम्र 24 वर्ष निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है. घायल सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के रूप में हुई है.

कार की छत उखड़ गई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार किशननगर चौक की ओर से आ रही थी। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि टकराने के बाद कार का बोनट कंटेनर के पीछे चिपक गया। कंटेनर से टकराने के बाद कार गलत दिशा में लगभग 100 मीटर पर जाकर एक पेड़ से जाकर टकरा गई। इससे कार की छत एक तरफ जा गिरी और कार के परखच्चे उड़ गए।

देखने लायक नहीं था मंजर

यहां तक कार में फंसे युवाओं की हालत भी देखने लायक नहीं थी। सड़क से गुजरने वाले लोग भी हादसे और युवाओं की हालत को देख कर सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गाड़ी में फंसे युवाओं की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल था, जिसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेजा गया।

Related posts

आदमखोर बाघ ने 4 दिन में 2 को बनाया निवाला, दहशत में स्कूल बंद, लगा कर्फ्यू

Report Times

अपहरण कर मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर और एटीएम छीनकर रुपए निकलवाने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Report Times

भारत लचीलापन और प्रगति का एक शानदार उदाहरण, बोले PM नरेंद्र मोदी

Report Times

Leave a Comment